IND vs NZ: तीन साल में पहली बार… रोहित शर्मा वनडे में डक का शिकार, पूरा ओवर खेलकर भी नहीं खोल पाए खाता

होमखेलक्रिकेट
तीन साल में पहली बार… रोहित शर्मा वनडे में डक का शिकार, पहले ही ओवर में आउट
Last Updated:November 04, 2026, 11:44 IST
Rohit Sharma Duck: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब रोहित शर्मा वनडे मैच में खाता नहीं खोल पाए. ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित ने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना पाए. काइल जेमिसन की गेंद को वह मिचेल सैंटनर के हाथ में मार बैठे.न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. ईडन पार्क में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए रोहित पहले ही ओवर में चलते बने. काइल जेमिसन की शुरुआती 5 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित आखिरी गेंद पर मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए. इस तरह वह सिर्फ 6 गेंदों के मेहमान रहे. तीन साल में पहला मौका है, जब रोहित इस फॉर्मेट में डक पर आउट हुए.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 04, 2026, 11:44 IST



