दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए समय

होमखेलक्रिकेट
दिवाली के दिन भारत-पाक के बीच खेला जाएगा मुकाबला, नोट कर लीजिए समय
Last Updated:November 06, 2026, 18:16 IST
IND Under-19 vs PAK Under-19 On Diwali: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें अंडर 19 एशिया कप में रविवार को टकराएंगी.भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर शानदार आगाज किया है. ईशान सूद और अर्जुन राजपूत की घातक गेंदबाजी के आगे नेपाल की पूरी टीम 128 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (नाबाद 70) और लक्ष्य रायचंदानी (नाबाद 53) ने तूफानी पारियां खेलते हुए भारत को 19.1 ओवर में ही बिना विकेट खोए लक्ष्य तक पहुंचा दिया.वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली.
नई दिल्ली. दिवाली के पावन पर्व पर इस बार क्रिकेट के मैदान पर भी पटाखों की गूंज सुनाई देगी. क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें ठीक इसी खास दिन अंडर-19 एशिया कप के महामुकाबले में आमने-सामने होंगी. अल अमेरात स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार पूरे क्रिकेट जगत को है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10 बजे होगा. चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय युवा ब्रिगेड ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की बेहद धमाकेदार शुरुआत कर दी है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय युवा टीम के गेंदबाजों ने अपनी योजना को मैदान पर पूरी सटीकता के साथ उतारा. नेपाली बल्लेबाजों के लिए भारतीय तेज आक्रमण का सामना करना बेहद मुश्किल साबित हुआ. नेपाल की पारी की शुरुआत तो संभली हुई दिखी, लेकिन एक समय चार विकेट पर 51 रन बनाने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.
नेपाल 50 ओवर के मैच में 128 पर ढेरभारत की ओर से ईशान सूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और नेपाल के शीर्ष क्रम को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया. उनका साथ निभाया अर्जुन राजपूत ने, जिन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए और नेपाली पुछल्ले बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया. नेपाल की तरफ से दर्श सोनार ने संघर्ष करते हुए 43 रन बनाए, जबकि आशीष लूथर ने 29 रनों का योगदान दिया, लेकिन पूरी नेपाली टीम 42.3 ओवर में मात्र 128 रन पर सिमट गई.
भारत ने 20वें ओवर में लक्ष्य आसानी से हासिल कर लियालक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यह जीत बेहद आसान रही. लक्ष्य रायचंदानी ने शुरुआत से तेजी दिखाई, जिसके बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने आक्रामक तेवरों से सभी का दिल जीत लिया. आर्यवीर ने 52 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रायचंदानी ने 63 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए. भारत ने मात्र 19.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाकर 185 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 06, 2026, 18:16 IST



