कौन हैं अभय अरोड़ा? जो ‘रामायण’ में बने परशुराम के बॉडी डबल, ‘धुरंधर 2’ में निभाया था अहम किरदार

Last Updated:November 06, 2026, 23:32 IST
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ इतिहास रच रही है. फिल्म के एक खास सीन में जहां रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम और भगवान परशुराम आमने-सामने नजर आ रहे हैं, वहीं इस सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया गया है. ‘धुरंधर 2’ फेम एक्टर अभय अरोड़ा ने फिल्म में परशुराम के बॉडी डबल की भूमिका निभाई है.
ख़बरें फटाफट
अभय अरोड़ा ने ‘रामायण’ का हिस्सा बनने पर जाहिर की खुशी. (फोटो: Instagram@abhay_arora___)
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी ने पहले दिन दुनियाभर में 155 करोड़ की कमाई से धमाल मचा दिया है. खास बात है कि इस मूवी में रणबीर कपूर का डबल रोल है. उन्होंने प्रभु श्रीराम के अलावा भगवान परशुराम का भी किरदार निभाया है, लेकिन क्या आपको पता है परशुराम के किरदार के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है और यह काम अभय अरोड़ा ने किया है, जो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रह चुके हैं.
‘रामायण’ फिल्म के एक अहम सीक्वेंस में प्रभु श्रीराम और भगवान परशुराम का आमना-सामना होता है. इस सीन में रणबीर कपूर के साथ-साथ अभय अरोड़ा ने भी परशुराम के लुक में बॉडी डबल के तौर पर काम किया है. फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अभय ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर करके इस प्रोजेक्ट से जुड़ा अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया है.
View this post on Instagram



