IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट… आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

होमखेलक्रिकेट
पहला इंटरनेशनल विकेट… नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, NZ की उड़ाई धज्जियां
Last Updated:November 07, 2026, 10:09 IST
auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी.आकिब नबी को मिला पहला इंटरेनशनल विकेट.
नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की शुरुआत में ही कीवी ओपनर्स पर कहर बनकर टूट पड़े. वेलिंग्टन में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने दोनों ओपनर्स को पवेलियन की राह दिखाकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई. आकिब के लिए टिम साइफर्ट को आउट कर उसका जश्न मनाना खास रहा, क्योंकि यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले विकेट के रूप में भी दर्ज हो गया. इससे पहले खेले अपने दो वनडे मुकाबलों में बदकिस्मती से वह विकेट लेने के मौके गंवा बैठे थे.
ओपनर्स पर भारी पड़े नबीभारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. नई गेंद लेकर आए आकिब नबी ने अपने पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट को पवेलियन की राह दिखा दी. हालांकि, उनके विकेट में अंशुल कंबोज का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने एक बेहतरीन कैच लिया. साइफर्ट खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके. महज दो रन के स्कोर पर कीवी टीम को यह झटका लगा. इस तरह नबी ने भारतीय टीम की जर्सी में अपने पहले विकेट को सेलिब्रेट किया.
विल यंग को भी बनाया शिकारअपने स्कोर में कीवी टीम सिर्फ 9 ही रन और जोड़ पाई थी कि आकिब नबी ने एक और बड़ा झटका देते हुए विल यंग को भी चलता कर दिया. यंग 17 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के लिए भी नबी को दूसरे खिलाड़ी का अहम योगदान मिला. केएल राहुल ने विकेट के पीछे डाइव लगाते हुए एक लाजवाब कैच लपका. इस तरह नबी ने कीवी टीम के 11 रन पर दो विकेट गिराकर भारत को मुकाबले में काफी आगे कर दिया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था डेब्यूजम्मू कश्मीर से आने वाले 30 वर्षीय आकिब नबी का डेब्यू इसी साल सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में हुआ था. हालांकि, गुवाहाटी में खेले गए उस मुकाबले में नबी कोई विकेट नहीं ले पाए. नबी काफी महंगे भी साबित हुए थे. उन्होंने 8.5 ओवर में 85 रन लुटा दिए थे. इसके बाद ऑकलैंड में खेले गए अपने दूसरे वनडे में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 07, 2026, 10:09 IST



