‘ऐसे किस्से सुनाना चाहती हूं जिनका अर्थ हो’, प्रियंका चोपड़ा ने ‘वेंटिलेटर 2’ का किया ऐलान, 2027 में होगी रिलीज

Last Updated:November 07, 2026, 18:13 IST
प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल पुरानी मराठी फिल्म का सीक्वल बनाने का ऐलान किया है. हीरोइन के प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के तहत ‘वेंटिलेटर 2’ का निर्माण होगा. फिल्म के लेखक और निर्देशक राजेश मापुस्कर होंगे, जो 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के डायरेक्टर हैं.
ख़बरें फटाफट
‘वेंटिलेटर 2’ 10 साल पुरानी मराठी फिल्म की सीक्वल है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन सफर के सबसे अहम प्रोजेक्ट्स में से एक के साथ लौट रही हैं. उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के तहत ‘वेंटिलेटर 2’ का ऐलान किया है. साथ ही, वे फिल्म निर्माता राजेश मापुस्कर के साथ फिर से जुड़ रही हैं, जो इस बार लेखक और निर्देशक के रूप में कमबैक कर रहे हैं. 2016 की नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का यह सीक्वल 2027 में रिलीज होने वाला है.
फिल्म निर्माता राजेश मापुस्कर ने पहली फिल्म का निर्देशन किया था और इसके सीक्वल ‘वेंटिलेटर 2’ से लेखक और निर्देशक के तौर पर लौट रहे हैं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए पहली फिल्म के पीछे के विजन और कहानियों को सपोर्ट करने के अपने निर्णय पर बात की. उन्होंने कहा, ’10 साल पहले मैंने तय किया था कि मैं ऐसी कहानियां सुनाना चाहती हूं जिनका कोई अर्थ हो. हमारी कंपनी के लिए ‘वेंटिलेटर’ उन बहुत अहम कहानियों में से एक थी. एक दशक बाद हम और भी बहुत कुछ लेकर वापस आ रहे हैं.’
(फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
नए टैलेंट को मौका देना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा‘वेंटिलेटर 2′ को प्रियंका चोपड़ा, डॉ. मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर के’पर्पल पेबल पिक्चर्स’ और ‘मैजिज पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा. फिल्म 2027 में रिलीज होगी. इसकी कास्ट और कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. यह सीक्वल एक ऐसे प्रोजेक्ट की वापसी है, जिसने एक प्रोड्यूसर के रूप में प्रियंका की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. प्रियंका के बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ का मकसद नए टैलेंट को खोजना और दर्शकों के सामने लीक से हटकर कहानियां पेश करना है. इसके प्रोजेक्ट्स में ‘वेंटिलेटर’, ‘पाहुना: द लिटिल विजिटर्स’, ‘फायरब्रांड’, ‘पानी’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘टू किल अ टाइगर’ और ‘अनुजा’ शामिल हैं.
‘अनुजा’- ‘द व्हाइट टाइगर’ को दिया तवज्जोप्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट्स को देश-विदेश के स्तर पर पहचान मिली है. ‘वेंटिलेटर’ ने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे, जबकि ‘पानी’ को प्रकृति को बचाने और बेहतरीन फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इसके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘टू किल अ टाइगर’ और ‘अनुजा’ शामिल हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 07, 2026, 18:13 IST



