Rajasthan

Kota News: त्योहारी सीजन में कोटा रेलवे की सुरक्षा हुई हाईटेक, RPF जवानों को मिले 100 बॉडी कैमरे और 60 नेकबैंड माइक

Last Updated:November 07, 2026, 17:50 IST

Kota News: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोटा मंडल में सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की गई है. RPF जवानों को 100 बॉडी वॉर्न कैमरे और 60 नेकबैंड माइक दिए गए हैं. 400 RPF जवानों और 60 होमगार्ड की तैनाती के साथ यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी.त्योहारों पर रेलवे का सुरक्षा कवच मजबूत,400 जवानों के साथ 100 बॉडी कैमरे तैनातZoom

कोटा. त्योहारी सीजन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस बार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. आरपीएफ कोटा की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो नई पहल की गई हैं. इसके तहत जवानों को 100 बॉडी वॉर्न कैमरे और 60 नेकबैंड माइक उपलब्ध कराए गए हैं. इन आधुनिक उपकरणों की मद6द6 से रेल6वे स्टेशनों6 पर6 निग6रानी रख6ने के साथ यात्रियों तक जरूरी सूचनाएं और सुरक्षा निर्देश भी तत्काल पहुंचाए जा सकेंगे.

आरपीएफ की ओर से जवानों को दिए गए 100 बॉडी वॉर्न कैमरे सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने में अहम भूमिका निभाएंगे. ड्यूटी के दौरान जवान इन कैमरों को अपने शरीर पर लगाकर रखेंगे, जिससे उनके आसपास होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सकेगा. इससे रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा संबंधी घटनाओं की निगरानी करना आसान होगा. साथ ही किसी विवाद, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में घटनाक्रम का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा. इससे सुरक्षा ड्यूटी में जवाबदेही बढ़ने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी.

नेकबैंड माइक से यात्रियों तक तुरंत पहुंचेगी सूचना

दूसरी नई पहल के तहत आरपीएफ जवानों को 60 नेकबैंड माइक उपलब्ध कराए गए हैं, ये पोर्टेबल पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की तरह काम करेंगे. इनकी मदद से जवान भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में यात्रियों को सीधे जरूरी सूचनाएं दे सकेंगे. ट्रेन के आगमन-प्रस्थान, प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध वस्तुओं से सावधान रहने और आपात परिस्थितियों में सुरक्षा निर्देश देने में इनका उपयोग किया जाएगा. इससे यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सकेगी और अनावश्यक अफरा-तफरी की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी.

460 सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा मंडल में आरपीएफ के 400 जवानों के साथ 60 होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है. ये जवान रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. आधुनिक उपकरणों के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बॉडी वॉर्न कैमरे और पोर्टेबल पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (नेकबैंड माइक) का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. रेलवे का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और पर्याप्त सुरक्षा बल की मदद से यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ के बीच भी रेल यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

November 07, 2026, 17:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj