Tech

Apple iPad Air M4 खरीदने का मौका, अमेज़न पर ₹12,000 की फ्लैट छूट के साथ मिल रहा है ये टैबलेट

नया टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Apple iPad Air M4 पर नजर है, तो Amazon पर मिल रही यह डील आपके काम की हो सकती है. इस टैबलेट की कीमत में सीधे ₹12,000 की कटौती की गई है. इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा छूट भी मिल सकती है. ऐसे में बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है.

Apple iPad Air M4 को M4 चिपसेट, 11 इंच की डिस्प्ले और 12MP कैमरा के साथ पेश किया गया है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसकी कीमत कभी भी बदल सकती है.

Apple iPad Air M4 की Amazon डील

कीमत में बढ़ोतरी के बाद ऐपल आईपैड Air M4 की कीमत ₹89,900 हो गई है. हालांकि, Amazon पर यह फिलहाल ₹77,900 में मिल रहा है. यानी ग्राहकों को इसकी कीमत पर सीधे ₹12,000 की छूट मिल रही है.

इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹2,000 का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. जो ग्राहक पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए ₹2,739 प्रति महीने से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया गया है.

अगर आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो इसके बदले ₹37,600 तक की वैल्यू मिल सकती है. एक्सचेंज की वास्तविक कीमत डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.

Apple iPad Air M4 के स्पेसिफिकेशन्स

iPad Air M4 में 11 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले दी गई है. यह 500 निट्स ब्राइटनेस, True Tone और P3 वाइड कलर सपोर्ट करती है. टैबलेट में Apple की M4 चिप मिलती है, जिसमें 8-कोर CPU और 9-कोर GPU दिया गया है.

इसके साथ 12GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह टैबलेट बॉक्स से बाहर iPadOS 26 पर चलता है.

फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का रियर कैमरा और 12MP का लैंडस्केप Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिवाइस के टॉप बटन में Touch ID सेंसर भी मौजूद है.

10 घंटे तक की बैटरी और Apple Pencil सपोर्ट

Apple का दावा है कि iPad Air M4 एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक Wi-Fi पर वेब ब्राउजिंग या वीडियो प्लेबैक दे सकता है. इसमें Apple Pencil Pro, Apple Pencil (USB-C) और Magic Keyboard का सपोर्ट भी मिलता है.

इस टैबलेट को पढ़ाई, नोट्स बनाने, कंटेंट देखने और प्रोडक्टिविटी से जुड़े कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. खरीदारी से पहले Amazon पर बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज की शर्तें जरूर चेक कर लें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj