Tech

शादी और पार्टी का प्लान बनाना होगा आसान, WhatsApp में आ गया है शानदार इनविटेशन का फीचर

अगर आप WhatsApp पर किसी पार्टी, शादी या फैमिली गेट-टुगेदर का प्लान बना रहे हैं, तो अब उन लोगों को भी आसानी से बुला सकेंगे जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते. Meta ने WhatsApp Events में नया अपडेट पेश किया है. इसके तहत यूजर्स इवेंट का इनविटेशन लिंक उन लोगों के साथ भी शेयर कर पाएंगे, जिनका इस मैसेजिंग ऐप पर अकाउंट नहीं है.

खास बात यह है कि इनविटेशन पाने वाले लोग ब्राउजर में लिंक खोलकर इवेंट की जानकारी देख सकेंगे और अपनी मौजूदगी की पुष्टि यानी RSVP भी कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें WhatsApp डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.

WhatsApp Events में मिलेगा अलग सेक्शन

इस अपडेट के साथ WhatsApp इवेंट मैनेज करने के लिए एक अलग जगह भी दे रहा है. Settings में मौजूद Events Home सेक्शन में यूजर्स अपने पुराने और आने वाले इवेंट देख सकेंगे. इसमें वे इवेंट भी शामिल होंगे जिन्हें यूजर ने खुद बनाया है और वे इनविटेशन भी मिलेंगे जो उसे दूसरों से मिले हैं.

इस सेक्शन से होस्ट कस्टम इनविटेशन बना सकेंगे, मेहमानों के जवाब देख सकेंगे और उन्हें रिमाइंडर भेज सकेंगे. इसके अलावा WhatsApp में Plus-One का विकल्प भी जोड़ा जा रहा है. इसकी मदद से मेहमान बता सकेंगे कि वे अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति को भी ला रहे हैं या नहीं.

बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोगों को ऐसे भेजें इनविटेशन

अब किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी या इवेंट में बुलाना भी आसान होगा, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करता. इसके लिए होस्ट को WhatsApp पर इवेंट बनाना होगा और उसमें कवर फोटो जोड़नी होगी. इसके बाद इनविटेशन लिंक तैयार करके किसी के साथ भी शेयर किया जा सकेगा.

लिंक पाने वाला व्यक्ति इसे अपने ब्राउजर में खोलकर इवेंट की जानकारी देख सकता है और शामिल होने या न होने का जवाब दे सकता है. उसे ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.

फोन नंबर और इवेंट की जानकारी रहेगी सुरक्षित

WhatsApp ने इस फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है. कंपनी के मुताबिक, जिन मेहमानों को होस्ट नहीं जानता, उन्हें उसका फोन नंबर दिखाई नहीं देगा. वहीं, WhatsApp अकाउंट के बिना इनविटेशन देखने वाले लोगों को इवेंट का पता तभी दिखेगा, जब वे RSVP के जरिए अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर देंगे.

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यूजर्स के निजी मैसेज और कॉल पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे. नए इवेंट शेयरिंग फीचर से इस सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा.

WhatsApp ने इस अपडेट की घोषणा कर दी है और आने वाले कुछ हफ्तों में इसे सभी यूजर्स तक पहुंचाने की योजना है. इस बदलाव से उन लोगों के साथ भी इवेंट प्लान करना आसान होगा, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj