National

Medicine Price : दिवाली बाद मिलेगा एक और बड़ा तोहफा, 41 हजार वाली दवा सिर्फ 3200 रुपये में

Last Updated:November 07, 2026, 20:42 IST

Medicine Price : सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय कर दी है, जो 9 नवंबर से लागू हो जाएगी. इससे कैंसर की दवाएं 90 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी. 41 हजार वाली दवा अब सिर्फ 3,300 रुपये में मिलेगी. इसी तरह, अन्य दवाओं की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है. इससे आम आदमी के लिए कैंसर का इलाज सस्ता हो जाएगा.Amazon Prime DayTop Deals Insideदिवाली बाद मिलेगा एक और बड़ा तोहफा, 41 हजार वाली दवा सिर्फ 3200 रुपये मेंZoomसरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे का मार्जिन तय कर दिया है.

नई दिल्ली. दिवाली का त्योहार बीतने के अगले ही दिन 9 नवंबर से देशवासियों को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. सरकार ने 137 कैंसर की दवाओं पर कारोबारियों का मार्जिन तय कर दिया है और इससे ज्यादा मुनाफा नहीं लिया जा सकता है. सरकार के व्यापार मार्जिन पर सीमा तय करने के फैसले के बाद 9 नवंबर से 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती होगी. इससे उपभोक्ताओं को सालाना अनुमानित 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है.

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की है. यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत गठित विशेषज्ञ समिति की 17 अक्टूबर को की गई सिफारिशों के बाद लिया गया. अब तक 76 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,225 फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) जमा किए हैं. इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है. करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है. सबसे अधिक कटौती 96.45 फीसदी रही है.

41 हजार की दवा 3200 मेंभारत में अभी तक पेश नहीं की गईं करीब 10-15 दवाओं पर भी बाजार में आने के बाद व्यापार मार्जिन की सीमा लागू कर दी गई है. इस फैसले से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में भारी कमी आई है. उदाहरण के लिए, आरपीजी लाइफ साइंसेज की स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल दवा ‘पैल्बोप्रो’ (पैल्बोसिक्लिब 125 मिलीग्राम) की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर 2,720 रुपये हो गई है. इसी तरह, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली गोली ‘एबिरोन’ (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपये से घटकर 3,218.23 रुपये रह गई है.

26 हजार की दवा 3300 मेंजाइडस लाइफसाइंसेज के फेफड़े और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन ‘ब्रिक्स्टा’ (बेवासिजुमैब 100 मिलीग्राम) की कीमत 25,995 रुपये से घटकर 3,318 रुपये हो गई है. वहीं, रिलायंस लाइफ साइंसेज की ‘डेनऑस्टियोरेल’ (डेनोसुमैब 60 मिलीग्राम) की कीमत 24,955 रुपये से घटकर 6,240 रुपये रह गई है. लुपिन लिमिटेड की स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन ‘लूपीहर 2’ (पर्टुजुमैब 420 मिलीग्राम) की कीमत अब 83,520 रुपये के मुकाबले 37,358.30 रुपये ही रहेगी. सरकार ने खुदरा विक्रेताओं, दवा वितरकों और अस्पतालों को अपने परिसरों और वेबसाइटों पर संशोधित मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है और राज्य औषधि नियंत्रक को इस इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 07, 2026, 20:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj