National

कहीं नकली खोवा तो नहीं खरीद रहे आप? दीवाली पर मिठाई खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान

Last Updated:November 07, 2026, 14:48 IST

Fake Sweets: दीवाली पर नकली खोवा के इस्‍तेमाल से कई जगह म‍िठाइयां बन रही है. उन मिठाइयों में केमिकल वाले का इस्तेमाल अधिक होता है, ऐसे में मिठाइयां खरीदने से पहले लोगो को खुद भी कुछ आसान तरीके से इनकी शुद्धता की जांचकर लेनी चाह‍िए.

आजमगढ़. दिवाली एवं अन्य त्योहारों के नजदीक आते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में ग्राहकों की मांग को पूरा करने और अधिक मुनाफा कमाने के चक्‍कर दुकानदार मिलावटी मिठाइयो को बाजार में बेच देते है. इन मिठाइयों पर तरह-तरह के हानिकारक केमिकल वाले रंगों का उपयोग भी बढ़ जाता है, ऐसे में इन मिठाइयों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी हो सकता है. इसी खतरे को देखते हुए त्योहारों के समय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के द्वारा पड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान भी शुरू किया जाता है. ताकि मार्केट में इस तरह की चीजों पर रोक लगाई जा सके.

लोगों को मिठाइयां खरीदने से पहले विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. मिठाई खरीदने से पहले वे कुछ आसान तरीके से नकली मिठाइयों की पहचान कर सकते हैं या फिर इन मिठाईयां पर इस्तेमाल किए हुए तरह-तरह के रंग-बिरंगे केमिकल वाले रंगों की शुद्धता की जांच भी कर सकते है.

कैसे पता करे असली है या नकली?

असिस्टेंट फूड कमिश्नर आजमगढ़ सुशील मिश्रा बताते हैं कि मिठाइयों की पहचान करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देते हुए इसकी शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मिठाई खरीदते समय एक छोटा सा टुकड़ा अपनी हथेली या उंगलियों के बीच रखकर लगभग कुछ देर रगड़ने से पता चलेगा. जैसे खोवा असली और शुद्ध है तो उसमें चिकनाहट नजर आएगी. उसमें से प्राकृतिक घी बाहर आने लगेगी. यदि खोवा नकली या उसमें स्टार्च की मिलावट है तो वह रबर जैसा खींचता हुआ नजर आएगा और चिपचिपा लगेगा. वहीं मिलावटी खोवा मुंह में चिपचिपा और उसका स्वाद बिल्कुल फिकासा लगेगा.

रंगाे से भी हो सकती है पहचान

वही मिठाइयों की शुद्धता की जांच उनके रंगों से भी की जा सकती है. उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध खोया हल्का पीला मलाईदार रंग का होता है. छूने में बिल्कुल मुलायम होता है. अगर खोवा अत्यधिक सफेद दिखाई दे या बहुत सख्त हो तो उसमें रासायनिक केमिकल्स मिले होने की संभावना हो सकती है. बताते चलें कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ़ के द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चला रही है.

Location :

Azamgarh,Uttar Pradesh

First Published :

November 07, 2026, 14:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj