Rajasthan

Alwar News | Alwar Latest News

Last Updated:November 07, 2026, 20:20 IST

Alwar Panchayat Chunav : अलवर के रामगढ़ में चुनावी रंजिश और धमकियों से परेशान 32 वर्षीय मानसिंह ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. चुनाव में एक प्रत्याशी की जीत के बाद गांव के नवल किशोर मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने और हंगामा करवाने में भूमिका निभाई थी. इसके बाद गांव में चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया. परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते मानसिंह को निशाना बनाया जाने लगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideअलवर में चुनावी रंजिश और धमकियों से परेशान 32 वर्षीय युवक ने दे दी जानZoomअलवर में युवक ने चुनावी रंजिश के चलते दे दी जान.अलवर. रामगढ़ क्षेत्र के नयाबास गांव में चुनावी रंजिश और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 32 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रामगढ़ उपजिला अस्पताल के बाहर धरना देकर विरोध जताया. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. काफी देर तक चले विरोध के बाद पुलिस ने समझाइश की. इसके बाद मृतक के भाई की रिपोर्ट दर्ज की गई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया.

मृतक की पहचान मानसिंह के रूप में हुई है. उसके भाई हरिसिंह ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट देकर नवल किशोर मीणा पुत्र श्रीराम उर्फ सरिया सहित 8 से 10 अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव के बाद से ही मानसिंह पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था.

पंचायत चुनाव के बाद गांव में बढ़ा विवादहरिसिंह की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में नयाबास ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे. आरोप है कि चुनाव में एक प्रत्याशी की जीत के बाद गांव के नवल किशोर मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने और हंगामा करवाने में भूमिका निभाई थी. इसके बाद गांव में चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया. परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते मानसिंह को निशाना बनाया जाने लगा. मामले में 25 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ थाने में एक एफआईआर भी दर्ज हुई थी. इस एफआईआर में मृतक मानसिंह सहित गांव के करीब 12 लोगों को नामजद किया गया था.

एफआईआर में नाम आने के बाद धमकियां देने का आरोपमृतक के भाई हरिसिंह ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि एफआईआर में नाम आने के बाद से नवल किशोर मीणा उसके भाई मानसिंह को बर्बाद करने की धमकियां दे रहा था. परिजनों के मुताबिक, लगातार मिल रही धमकियों के कारण मानसिंह तनाव में रहने लगा था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मानसिंह को गांव से बाहर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. परिवार का आरोप है कि चुनावी विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना के चलते उसकी परेशानी लगातार बढ़ती गई. इसी घटनाक्रम के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली.

अस्पताल के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरनाघटना के बाद परिजन और ग्रामीण रामगढ़ उपजिला अस्पताल के बाहर जमा हो गए. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दिया. परिवार ने पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने की मांग भी रखी. धरने के दौरान परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की. इसके बाद मृतक के भाई हरिसिंह की रिपोर्ट दर्ज की गई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

November 07, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj