Entertainment

सिद्धार्थ आनंद के एक कमेंट से मचा बवाल, भड़क उठे तेलुगु सिनेमा के फैंस, डायरेक्टर को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Last Updated:August 21, 2026, 06:20 IST

सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद तेलुगु सिनेमा के फैंस के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने कई बड़ी तेलुगु फिल्मों को ‘फ्लॉप’ बताने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट पर चुटकी ली, जिससे साउथ फैंस भड़क गए. फैंस ने सिद्धार्थ को आड़े हाथों लेते हुए उनकी फिल्म ‘फाइटर’ की याद दिला दी और उन्हें हॉलीवुड की नकल करने के बजाय खुद बेहतरीन फिल्में बनाने की सलाह दी.

ख़बरें फटाफट

 सिद्धार्थ आनंद के एक कमेंट से मचा बवाल, भड़क उठे तेलुगु सिनेमा के फैंसZoomसिद्धार्थ आनंद को साउथ सिनेमा के फैंस ने आड़े हाथों लिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ‘किंग’ फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसमें शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है. इस बीच सिद्धार्थ आनंद एक नया विवाद खड़ा कर बैठे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तेलुगु फिल्मों के बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट का मजाक उड़ाया, जिस पर साउथ सिनेमा के फैंस भड़क उठे और फिर सिद्धार्थ आनंद को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे.

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने साउथ के बड़े सितारों की फिल्मों की लिस्ट शेयर करते हुए उन्हें ‘फ्लॉप’ बता दिया. इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’, पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, विजय देवराकोंडा की ‘किंगडम’, राम चरण की ‘पेड्डी’, प्रभास की ‘द राजा साब’, महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘डाकू महाराज’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल थीं.

सिद्धार्थ आनंद के कमेंट से मचा बवाल 

इस पोस्ट को देखकर सिद्धार्थ आनंद खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट में सिर्फ इतना लिखा- ‘ऊप्स’. डायरेक्टर का यह एक कमेंट तेलुगु सिनेमा के फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने सिद्धार्थ के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए उनकी खुद की फिल्मों का रिकॉर्ड याद दिला दिया.

Oops

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj