Entertainment

Abhishek Bachchan breaks silence on divorce rumors with Aishwarya Rai said wont tolerate manufactured rubbish main uski sacchai janta hu vo mere | ‘मैं उसकी सच्चाई जानता हूं, वो मेरी’, अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

Last Updated:December 13, 2025, 13:24 IST

Abhishek Bachchan Breaks Silence On Divorce Rumors With Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक बच्चन ने आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. एक इंटरव्यू में अभिषेक ने साफ कहा कि इन खबरों का सच क्या है. उन्होंने उन लोगों को भी तंज कसा जो उनके निजी रिश्तों पर मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं उन्होंने साफ साफ कहा कि अब वो ये मनगढ़ंत बकवास बर्दाश्त नहीं करने वाले.
'मैं उसका सच जानता हूं', अभिषेक ने ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाह पर तोड़ी चुप्पीअभिषेक बच्चन ने तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की.

नई दिल्ली. बच्चन परिवार बॉलीवुड का नामी परिवार है. परिवार की तीसरी पीढ़ी अब इंडस्ट्री में दस्तक दे चुकी है. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में आए और अब बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा भी इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. परिवार के फैंस काफी हैं, जो उन्हें प्यार करते हैं लेकिन हेटर्स की भी कमी नहीं है. साल 2024 में खबर आग का तरह फैली कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अब कुछ सहीं नहीं और नौबत तलाक तक की आ पहुंची हैं. लेकिन परिवार ने चुप्पी बनाए रखी. इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या सिंदूर लगाकर पहुंची और उन्होंने बिना कुछ कहें ये साबित किया कि सब कुछ ठीक है. अब अभिषेक बच्चन ने तलाक की लगातार चल रही अफवाहों को खारिज किया है और साफ साफ कह दिया कि मनगढ़ंत बकवास अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की लगातार चल रही अफवाहों को सख्ती से खारिज किया है. पीपिंग मून यूट्यूब चैनल पर दिए हालिया इंटरव्यू में अभिषेक ने मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलने वाली इन ‘दुर्भावनापूर्ण’ खबरों की कड़ी आलोचना की.

अफवाहों पर अभिषेक का सीधा जवाब

जूनियर बी से जब तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इन स्टोरीज के बारे में ज्यादा नहीं जानता और न ही इन्हें एड्रेस करने की जरूरत महसूस करता हूं. सेलेब्रिटी हो तो लोग हर चीज पर अनुमान करेंगे. जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वो पूरी तरह झूठा और बिना किसी फैक्ट के है. यह दुर्भावनापूर्ण और गलत है’. उन्होंने जोड़ा कि शादी से पहले भी अफवाहें थीं कि कब शादी होगी, अब शादी हो गई तो कब तलाक होगा. ये सब रबिश है.

‘मैं उसकी सच्चाई जानता हूं, वो मेरी’

अभिषेक ने आगे कहा, ‘मैं उसकी सच्चाई जानता हूं और वो मेरी जानती है. हम हमेशा एक खुशहाल और हेल्दी फैमिली में लौटते हैं, यही मायने रखता है.’ उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे अकसर गलत हो जाते हैं. ‘मुझे घर में सिखाया गया है कि मीडिया राष्ट्र का विवेक है.अखबार में जो लिखा हो, उस पर विश्वास करना चाहिए. लेकिन अगर सिर्फ पहले ब्रेक करने की चिंता है और फैक्ट चेक नहीं, तो आप किस चीज के लिए खड़े हैं?’

‘बकवास को बर्दाश्त नहीं करूंगा’

अभिषेक ने साफ शब्दों में कहा, ‘आप किसी इंसान के बारे में लिख रहे हैं. किसी का बेटा, पिता, पत्नी. अगर मेरे परिवार के बारे में लिखोगे तो मुझे जवाब देना पड़ेगा. मेरे ये शब्द कठोर हो सकते हैं लेकिन मैं अपने या अपने परिवार के बारे में किसी भी गढ़ी हुई बकवास को बर्दाश्त नहीं करूंगा’.

फैंस का मिला सपोर्ट

सोशल मीडिया पर फैंस अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए. बच्चन फैमिली हमेशा से मीडिया की स्क्रूटनी में रही है, लेकिन अभिषेक का यह खुलकर बोलना इंडस्ट्री में एक मिसाल बन रहा है. फिलहाल अभिषेक अपनी अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं, जबकि ऐश्वर्या हाल ही में कई इवेंट्स में सोलो नजर आई थीं.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

December 13, 2025, 13:24 IST

homeentertainment

‘मैं उसका सच जानता हूं’, अभिषेक ने ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj