aaj ka Kanya rashifal 02 july 2026 in hindi today is challenging stay patient

Last Updated:July 02, 2026, 00:18 IST
Aaj ka Kanya Rashifal 02 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि नया काम शुरू करने से बचें, क्योंकि आज मनचाही सफलता मिलने की संभावना कम है. साथ ही किसी नकारात्मक खबर से मन परेशान हो सकता है. स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस हो सकती है. ऐसे में पूरे दिन धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई.
देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. ऐसे में अगर आपकी राशि कन्या है, तो आज का दिन थोड़ा संभलकर बिताने की जरूरत है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, श्रवण नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि के लोगों के जीवन पर भी पड़ने वाला है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इसलिए पूरे दिन धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता है.
दिन की शुरुआत आज अच्छा नहीं रहेगा ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज दिन की शुरुआत से ही कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो मन को परेशान कर सकती हैं. किसी करीबी से जुड़ी नकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बेवजह की चिंता और मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है. ऐसे समय में किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. जितना शांत रहेंगे, उतना ही दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन विचलित हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा.
मन मुताबिक नहीं होगा परिणाम , होगा मन निराशउन्होंने बताया कि आज नए काम की शुरुआत करने से बचना ही बेहतर रहेगा. यदि आप नया व्यापार शुरू करने, किसी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें. आज किए गए कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है. मेहनत करने के बावजूद परिणाम मन मुताबिक नहीं मिल सकते हैं, जिससे निराशा महसूस हो सकती है. ऐसे में धैर्य रखना सबसे बड़ी समझदारी होगी. समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता, इसलिए आज के दिन जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा.
लेन देन में सावधानी बरतेंपंडित नंद किशोर मुदगल ने आगे बताया कि नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ अनावश्यक विवाद से बचें. वहीं व्यापारियों को भी बड़े लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए. आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी. परिवार के साथ भी शांत व्यवहार रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना बन सकती है.
मानसिक तनाव महसूस कर सकते है कन्या राशिवालों स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शरीर में थकान, कमजोरी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें. बेवजह की चिंता से दूरी बनाएं और सकारात्मक सोच बनाए रखने का प्रयास करें. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि कठिन समय भी हमेशा नहीं रहता. यदि आज धैर्य, संयम और समझदारी के साथ दिन बिताया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. इसलिए आज कन्या राशि के जातकों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करने और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है.
About the AuthorAmit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



