Aamir Khan Third Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी की खबर सुन चौंके विक्की कौशल, दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो गया वीडियो

Last Updated:July 03, 2026, 12:52 IST
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपनी शादी पर मुहर लगा दी है. जब यह खबर एक्टर विक्की कौशल को मिली, तो वह हैरान रह गए. मुंबई में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब मीडिया ने विक्की को बताया कि आमिर 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं, तो शुरुआत में वह चौंक गए. अब उनके रिएक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ख़बरें फटाफट
5 जुलाई को आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे तीसरी शादी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह आमिर की तीसरी शादी होगी और निजी समारोह उनके घर पर ही रखा गया है. हाल ही में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब विक्की कौशल को आमिर खान की इस तीसरी शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
दरअसल, विक्की कौशल मुंबई में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे, जहां आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद खान के साथ मौजूद थे. इवेंट के दौरान जब मीडिया ने विक्की को बताया कि आमिर ने खुद 5 जुलाई को अपनी शादी होने की बात कन्फर्म की है, तो विक्की हैरान रह गए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अच्छा? मैं उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और उनके लिए बेहद खुश हूं.’
View this post on Instagram



