किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान विमान के टायर में आई खराबी, फुल इमरजेंसी लागू

Last Updated:September 24, 2026, 14:05 IST
Kishangarh Airport News : राजस्थान के अजमेर के पास स्थित किशनगढ़ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई है. इसकी वजह एयरपोर्ट से पायलट ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भर रहे विमान के टायर में फटने की सूचना है. यह विमान DGCA की ओर से अनुमोदित फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन अव्यन्ना एविएशन अकादमी का है. बताया जा रहा है कि विमान का फ्यूल निर्धारित स्तर तक कम होने के बाद ही लैंडिंग कराने की रणनीति अपनाई जा रही है. एयरपोर्ट पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारियां कर ली गई है.किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर मुस्तैद हो गई है.
अजमेर. किशनगढ़ एयरपोर्ट से पायलट ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भर रहे अव्यन्ना एविएशन अकादमी के ट्रेनी विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान विमान के टायर में खराबी/फटने की सूचना मिली है. हालांकि घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है. लेकिन बताया जा रहा है कि विमान के हवा में होने की सूचना मिलते ही किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गईं. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई.
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को भी एयरपोर्ट पर बुलाया गया है ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके. बताया जा रहा है कि विमान को लेकर एयर ट्रैफिक और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है. विमान में मौजूद ईंधन को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान का फ्यूल निर्धारित स्तर तक कम होने के बाद ही लैंडिंग कराने की रणनीति अपनाई जा रही है ताकि आपात स्थिति में जोखिम को न्यूनतम रखा जा सके.
घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैहालात को देखते हुए किशनगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार समन्वय बनाए हुए है. अव्यन्ना एविएशन किशनगढ़ एयरपोर्ट से पायलट ट्रेनिंग संचालन करने वाली DGCA-अनुमोदित फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन है. फिलहाल विमान की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अभी भी विमान में ढाई से 3 घंटे का ईंधन बाकी हैएयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी भी विमान में ढाई से 3 घंटे का ईंधन बाकी है. ऐसे में कम से कम ईंधन के साथ विमान की लैंडिंग कराई जाएगी. ताकि कम वजन के साथ विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके. ऐसी स्थिति में रनवे पर लैंडिंग नहीं कराई जाती है. बल्कि रनवे के पास कच्ची जमीन पर ‘बैली लैंडिंग’ कराई जाती है ताकि विमान में आग लगने की आशंका नहीं रहे. बहरहाल राहत बचाव के लिहाज से सभी एजेंसियां एयरपोर्ट पर मौजूद है.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 24, 2026, 13:51 IST



