45 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, सांचौर POCSO केस में पीड़ित पिता ने उठाया बड़ा कदम

Last Updated:August 14, 2026, 09:05 IST
Sanchore POCSO Case: सांचौर में 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा कई नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण और कुकर्म करने का मामला सामने आया है. पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के 45 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित के पिता ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित सभी सबूत सौंपे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परिजनों में भारी आक्रोश है.
ख़बरें फटाफट
Sanchore POCSO Case: 45 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, पीड़ित पिता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
Sanchore POCSO Case: सांचौर में कई नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक कृत्य (कुकर्म) करने के गंभीर मामले में पुलिस की ढिलाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना के 45 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित किशोर के पिता ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. पीड़ित परिवार ने पुलिस पर निष्क्रियता के गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे कलेक्टर कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे.
पीड़ित के पिता द्वारा सांचौर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग पिछले दो वर्षों से मोहल्ले के बच्चों को निशाना बना रहा था. आरोपी बच्चों को बाजार से छोटे-मोटे सामान लाने के बहाने बुलाता था और काम के बदले 10, 20 या 50 रुपये दे देता था. कुछ समय बाद आरोपी इसी रकम को उधारी बताकर 15,000 रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगा. पैसे न देने पर आरोपी नाबालिग किशोर के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था. पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर मोहल्ले के करीब 6 बच्चों को इसी तरह अपने जाल में फंसा रखा था.
3 लाख की मांग और धमकी के बाद हुआ खुलासापीड़ित किशोर के अनुसार आरोपी उसके साथ करीब 12 बार घिनौनी हरकत कर चुका था. इसके बाद जब आरोपी ने 3 लाख रुपये की और मांग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी, तब डर के माहौल के बीच पीड़ित ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया. बदनामी के भय से जहां कई अन्य परिवार चुप रहे, वहीं पीड़ित के पिता ने हिम्मत जुटाकर सांचौर थाने में पोक्सो (POCSO) एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया.
सबूत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं, आरोपी के बेटे ने घर आकर दी धमकीपीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को सारे सबूत और डिजिटल साक्ष्य सौंपे जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है. मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी के बेटे ने पीड़ित के घर पहुंचकर केस वापस लेने के लिए धमकाया. पीड़ित परिवार ने इस धमकी की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी पुलिस को सौंपी है. इसके बावजूद न तो पोक्सो के मुख्य आरोपी को पकड़ा गया और न ही धमकी देने वाले उसके बेटे पर कार्रवाई हुई, जिससे पूरा परिवार सदमे और खौफ में जीने को मजबूर है.
एसपी और कलेक्टर से न्याय और सुरक्षा की गुहारआरोपी की खुलेआम आवाजाही और लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है. ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को तुरंत पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Sanchore,Jalor,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 09:05 IST



