Pakistan wins t20 tri series final: पाकिस्तान ने जीती टी20 ट्राई सीरीज, लो स्कोरिंग फाइनल में श्रीलंका को हराया

Last Updated:November 29, 2025, 22:00 IST
Pakistan wins t20 tri series final: पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर टी20 ट्राई सीरीज जीत ली. श्रीलंका की ओर से रखे गए 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मोहम्मद छाए रहे जबकि बल्लेबाजी में बाबर आजम, सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने अहम भूमिका निभाई.
बाबर आजम के चौके से जीता पाकिस्तान.
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टी20 ट्राई सीरीज जीत ली. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.श्रीलंका की टीम फाइनल मुकाबले में 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और उसकी पूरी टीम 114 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. ओपनर कामिल मिश्रा ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली जबकि कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए वहीं पथुम निसंका ने 11 रन का योगदान दिया.
श्रीलंका की ओर से रखे गए 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 8 गेंद बाकी रहते 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 33 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए वहीं साहिबजादा फरहान ने 23 रन का योगदान दिया. बाबर आजम ने 34 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए. कप्तान सलमान आगा ने 14 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की ओर से पवन रत्नायके ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.
श्रीलंका की टीम 114 रन पर हुई ढेरइससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. श्रीलंका की आधी टीम 104 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज कामिल मिश्रा ने सबसे अधिक 59 रन का योगदान दिया जबकि कप्तान सहित उसके बाकी के खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके. इस दौरान दासुन शनाका के कैच को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर बवाल काटा.फखर जमां शनाका के कैच को क्लीन करार दे रहे थे जबकि थर्ड अंपायर ने कहा कि गिरते समय फखर का हाथ जमीन पर गिरा और गेंद जमीन से टच हुई. जिसके बाद फखर जमां अंपायर से भिड़ गए. हालांकि शनाका को नॉटआउट करार दिया गया.
34 टी20 में से 21वीं जीतपाकिस्तान की इस साल 34 में से 21वीं टी20 में यह जीत है. एक कैलेंडर ईयर में यह उनकी सबसे ज्यादा जीत है. इस टूर्नामेंट में सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए. फाइनल में भी उन्होंने कुछ अलग नहीं किया. श्रीलंका पर शुरू से दबाव बनाया और मेहमान टीम दबाव से उबर नहीं पाई.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 29, 2025, 22:00 IST
homecricket
पाकिस्तान ने जीती टी20 ट्राई सीरीज, लो स्कोरिंग फाइनल में श्रीलंका को हराया



