Entertainment

घंटों की मेहनत ढेर सारी मस्ती, अनिल कपूर ने दिखाई नए शो की तैयारी की झलक, छाया ‘झकास’ अंदाज

Last Updated:September 30, 2026, 15:58 IST

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग से पहले की तैयारियों का एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने यह दिखाया है कि कैमरे के पीछे की कुछ मिनट की प्रस्तुति के लिए घंटों की कड़ी मेहनत, रिहर्सल और हंसी-मजाक शामिल होते हैं.

ख़बरें फटाफट

घंटों की मेहनत ढेर सारी मस्ती, अनिल कपूर ने दिखाई नए शो की तैयारी की झलकZoomअनिल कपूर ने शो की तैयारी का वीडियो दिखाया. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग से पहले की तैयारी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ सवाल-जवाब करते, चीजों को समझते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अनिल ने दिखाया कि कैमरे के सामने दिखने वाले कुछ मिनटों के पीछे घंटों की तैयारी छिपी होती है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर लिखा नजर आ रहा है, ‘तैयारी के दिन ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’.’

अनिल कपूर वीडियो में शो की टीम के साथ बातचीत करते और अलग-अलग चीजों को समझते नजर आ रहे हैं. कभी वह किसी सवाल को लेकर चर्चा करते हैं, तो कभी अपने अंदाज में माहौल को मजाकिया बना देते हैं. अनिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप स्क्रीन पर जो देखते हैं, वह कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है. इसके पीछे घंटों की तैयारी, रिहर्सल, बातचीत, थोड़ी घबराहट और ढेर सारा अच्छा ह्यूमर था.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj