Rajasthan

करौली में कल से 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, सभी जिलों से आएंगी 86 टीमें

Last Updated:September 30, 2026, 16:36 IST

State Level Sports Competition: करौली के सपोटरा में 1 अक्टूबर से 70वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू होगी. इसमें 17 और 19 वर्ष छात्रा वर्ग की 86 टीमें हिस्सा लेंगी. संयोजक बबलू मीणा और पर्यवेक्षक हरकेश मीणा सहित खेल प्रभारी रूपलाल खटीक के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को पूरा किया गया है. गज्जूपुरा में पहली बार हो रहे इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर आयोजक तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

कल से 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, सभी जिलों से आएंगी 86 टीमें Zoom 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

करौली. करौली में कल से 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है. सपोटरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गज्जूपुरा के खेल स्टेडियम में पहली बार राज्य स्तरीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष छात्रा वर्ग की खो-खो टीमें हिस्सा लेंगी. इसके लिए राजस्थान के सभी जिलों से खिलाड़ी करौली पहुंच चुके हैं या पहुंचने की तैयारी में हैं.

प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा. सपोटरा में होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा, चेयरमैन सपना देवी, एसडीएम अनूप सिंह और सीडीईओ सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे. इनके द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा. राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर गज्जूपुरा के खेल स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

राजस्थान के सभी जिलों से आएंगी 86 टीमें
इस राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से कुल 86 टीमें भाग लेंगी. 17 और 19 वर्ष छात्रा वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ी मैदान पर अपना खेल दिखाएंगी. आयोजन में कुल 1032 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी. इनके साथ 258 दल प्रभारी भी रहेंगे. यानी प्रतियोगिता के दौरान गज्जूपुरा में अलग-अलग जिलों से आने वाले खिलाड़ियों और दल प्रभारियों की मौजूदगी रहेगी.

पहली बार गज्जूपुरा में राज्य स्तरीय आयोजनराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गज्जूपुरा का खेल स्टेडियम पहली बार किसी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी इस आयोजन को लेकर खास उत्साह है. स्कूल के खेल मैदान में अलग-अलग जिलों से आने वाली टीमों के बीच खो-खो के मुकाबले होंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिका खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन अपने खेल को दिखाने का बड़ा मौका भी रहेगा.

तैयारियों को दिया अंतिम रूपराज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं. अब आयोजन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. संयोजक बबलू मीणा और पर्यवेक्षक हरकेश मीणा सहित खेल प्रभारी रूपलाल खटीक के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को पूरा किया गया है. खिलाड़ियों और दल प्रभारियों के आने को देखते हुए आयोजन स्थल पर जरूरी तैयारियां की गई हैं.

सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के पास
राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ियों और दल प्रभारियों के पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी अहम रहेगी. प्रतियोगिता के दौरान करौली पुलिस के महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. पुलिस की टीम आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रतियोगिता के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं पर भी नजर रखेगी.

7 अक्टूबर को होगा समापन70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर को किया जाएगा. करीब एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष छात्रा वर्ग की 86 टीमें खो-खो के मुकाबलों में हिस्सा लेंगी. गज्जूपुरा में पहली बार हो रहे इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर आयोजक तैयार हैं और अब खिलाड़ियों के मैदान में उतरने का इंतजार है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 16:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj