Entertainment

3 मूवीज के बाद हीरोइन का ठनका दिमाग, लालच में उठाया गलत कदम, तस्करी के आरोप में गई जेल

Last Updated:April 22, 2026, 22:23 IST

एक्ट्रेस ने ‘माणिक्य’ फिल्म से कन्नड़ सिनेमा में एंट्री मारी थी. फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लालच ने उन्हें गलत रास्ते की ओर ढकेल दिया. उन्होंने जेल जाना पड़ा. अब उनका करियर चौपट हो चुका है. एक्ट्रेस के सौतेले पिता कर्नाटक के डीजीपी हैं. उन्होंने भी बेटी से मुंह फेर लिया. वे जेल से रिहा हो गई हैं. हालांकि उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी, लेकिन कानून के सख्त प्रावधानों के चलते उन्हें एक साल जेल में बिताना पड़ा. हम रान्या राव की बात कर रहे हैं जिन पर करीब 102.55 करोड़ रुपये की कीमत का 127 किलोग्राम सोना अवैध रूप से भारत लाने और उसे दलालों के जरिए बाजार में बेचने का गंभीर आरोप है. इस मामले में ईडी ने उनके और उनके साथियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है.

नई दिल्ली: बड़े-बड़े सपने हर इंसान देखता है, लेकिन लालच और शॉर्टकट के चक्कर में भटक जाता है. कई बार गलत रास्ता उन्हें जेल पहुंचा देता है. कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ यही हुआ है. वे करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी के मामले में लंबे समय से जेल की सलाखों के पीछे थीं. अन्हें आखिरकार रिहाई मिल गई है, जिससे उनके समर्थकों और करीबियों ने राहत की सांस ली है. हम कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की बात कर रहे हैं, जिन्होंन सुदीप की फिल्म ‘माणिक्य’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. मार्च 2025 में उन्हें दुबई से करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में उनके पति और आर्किटेक्ट जतीन को भी गिरफ्तार किया गया था. रान्या राव के सौतेले पिता कर्नाटक के डीजीपी हैं. उन्होंने पब्लिक के सामने घटना पर हैरानी जताई थी. उन्होंने बताया कि रान्या और उनके पति लंबे समय से परिवार से अलग रह रहे थे और परिवार को उनकी एक्टिविटी की कोई भनक नहीं थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

ग्लैमर की दुनिया से तस्करी के दलदल तक का यह सफर रान्या के लिए काफी भारी पड़ा है. उन्होंने 2014 में ‘माणिक्य’ के बाद ‘वाघा’ और ‘पटाखी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन अब उनका फिल्मी करियर इस बड़े घोटाले की भेंट चढ़ गया है. वे अपने परिवार से पूरी तरह अलग होकर अपनी अलग दुनिया बसा चुकी थीं, जहां वे इस काले कारोबार को अंजाम दे रही थीं. इस घटना ने न केवल उनके फिल्मी करियर पर विराम लगा दिया है, बल्कि उनके परिवार को भी गहरे मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी की स्थिति में डाल दिया है.(फोटो साभार: IMDb)

रान्या की रिहाई में सबसे बड़ी बाधा ‘कोफीपोसा’ (COFEPOSA) कानून बना हुआ था. हालांकि अदालत ने उन्हें पहले ही जमानत दे दी थी, लेकिन इस सख्त कानून के प्रावधानों के चलते वे जेल से बाहर नहीं आ पा रही थीं. अब इस कानून के तहत उनकी सजा की अवधि पूरी हो चुकी है, जिसके बाद उनकी घर वापसी का रास्ता साफ हुआ है. इस कानून के तहत अगर किसी आरोपी को जमानत मिल भी जाए, तो भी उसे कम से कम एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है. रान्या ने इस कानून के दायरे में अपना एक साल का समय जेल में पूरा कर लिया है, इसीलिए अब उन्हें रिहा किया जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram)

Add as Preferred Source on Google

रान्या राव पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, उन्हें सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह की मुख्य कड़ी या ‘सरगना’ माना गया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 कन्नड़’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि उन्होंने महज एक साल के भीतर लगभग 127 किलोग्राम सोना अवैध तरीके से भारत मंगाया था. तस्करी के इस खेल ने पूरे देश के सुरक्षा और कस्टम डिपार्टमेंट को चौकन्ना कर दिया था. (फोटो साभार: Instagram)

अगर इस तस्करी की कीमत की बात करें, तो बाजार में इस 127 किलोग्राम सोने की अनुमानित कीमत करीब 102.55 करोड़ रुपये आंकी गई है. ईडी का दावा है कि रान्या ने दलालों और जौहरियों के एक बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल किया था. इसी नेटवर्क के जरिए वे अवैध सोना घरेलू बाजार में खपाती थीं और मोटी कमाई करती थीं. (फोटो साभार: IMDb)

मामले में ईडी की कार्रवाई काफी तेज रही है. इसी साल 25 फरवरी को ईडी के अधिकारियों ने बेंगलुरु की पीएमएलए (PMLA) विशेष अदालत में रान्या राव और उनके साथियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में तरुण कोंडूर और साहिल सकारिया जैन जैसे नामों का भी उल्लेख है, जो इस काले कारोबार में उनके साथ शामिल थे. (फोटो साभार: IMDb)

एक्ट्रेस के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने के लिए जांच एजेंसी ने कई लेवल पर छापेमारी और पूछताछ की थी. रान्या पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्मी पहचान का इस्तेमाल इस अवैध धंधे को छुपाने या आगे बढ़ाने के लिए किया. करोड़ों के इस घोटाले ने सैंडलवुड इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे छिपे अंधेरे पहलुओं को भी उजागर कर दिया है. (फोटो साभार: Instagram@gurmeetsarora9)

फिलहाल रान्या जेल से बाहर आ रही हैं, लेकिन उनकी कानूनी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में मामले की सुनवाई चलेगी, जहां उन्हें इन गंभीर आरोपों के खिलाफ अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्लैमर की दुनिया से तस्करी के दलदल तक पहुंची यह कहानी आगे क्या मोड़ लेती है. (फोटो साभार: Instagram@harshimad)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 22, 2026, 22:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj