Entertainment

लगातार फ्लॉप के बाद कहलाई ‘पनौती’, सनी देओल संग 1 हिट से बदला पासा! करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड

Last Updated:July 08, 2026, 21:58 IST

हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वे 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सनी देओल-जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ हिट फिल्में दी हैं. हालांकि, जब उनकी कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं, तो उन्हें ‘पनौती’ का टैग दे दिया गया. उन्होंने बुरे वक्त में खुद पर भरोसा रखा. साल 1990 में जब ‘घायल’ और ‘घर हो तो ऐसा’ ब्लॉकबस्टर साबित हुईं, तो वही लोग उन्हें सफलता का क्रेडिट देने लगे. एक्ट्रेस कई हिट फिल्में देने के बाद अमेरिका में बस गईं. अब वे फिल्मी गानों पर डांस करते हुए अपने मनमोहक वीडियो पोस्ट कर रही हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया में नाम और शोहरत का कोई भरोसा नहीं होता. जब तक आपकी फिल्में चल रही हैं, तब तक आप सबके चहेते बन जाते हैं, लेकिन जैसे ही बुरा दौर आता है, लोग मुंह फेर लेते हैं. ऐसा ही कुछ 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ भी हुआ था. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

मीनाक्षी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. उस दौर में उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. उस समय फिल्म इंडस्ट्री का बर्ताव उनके प्रति पूरी तरह बदल गया था. लोग उन्हें अजीब-अजीब नामों से बुलाने लगे थे. (फोटो साभार: Instagram@IMDb)

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि लगातार फिल्में फ्लॉप होने पर लोगों ने उन्हें ‘पनौती’ कहना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस पर लिखा जाने लगा था कि मीनाक्षी को फिल्म में लेना मतलब बदकिस्मती को बुलावा देना है, क्योंकि उनकी फिल्में तो पक्का फ्लॉप ही होंगी. (फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

Add as Preferred Source on Google

इस तरह के गॉसिप से कोई भी इंसान टूट सकता है, लेकिन मीनाक्षी ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की भक्त होने के नाते वह हमेशा ‘कर्म करो, फल की इच्छा मत करो’ की राह पर चलती रहीं और बिना परवाह किए अपना काम करती रहीं. (फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

मीनाक्षी का मानना है कि ऐसे बुरे दौर में खुद पर भरोसा रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. उन्होंने कहा, ‘उम्मीद ही दुनिया को चलाती है. आपको यह मानना होगा कि आप सक्षम हैं और आपके अंदर हुनर है.’ इसी सोच ने उन्हें उस मुश्किल समय से बाहर निकलने में मदद की.<br />(फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

दिलचस्प बात है कि साल 1990 में जब मीनाक्षी की फिल्म ‘घर हो तो ऐसा’ और ‘घायल’ ब्लॉकबस्टर साबित हुईं, तो लोगों के सुर तुरंत बदल गए. जो लोग कल तक उन्हें पनौती कह रहे थे, वही अचानक कहने लगे कि फिल्में मीनाक्षी की वजह से ही हिट हुई हैं. मीनाक्षी ने इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बेहद प्यारी याद भी शेयर की. उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थीं, तब उन्होंने दिल्ली में अमिताभ और रेखा को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर जाते देखा था. (फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

सालों बाद जब मीनाक्षी खुद एक्ट्रेस बनीं, तो उन्हें एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ बाइक पर बैठने का मौका मिला. उन्होंने बिग बी से हंसते हुए कहा था कि कभी वह रेखा जी को देखती थीं और आज खुद उनके पीछे बैठी हैं. यह सुनकर अमिताभ मुस्कुराए और बोले, ‘खूब मेहनत करो.’ (फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में ‘हीरो’, ‘शहंशाह’, ‘दामिनी’ और ‘घायल’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उनकी एक्टिंग और डांस के लोग दीवाने थे. वह उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं. मीनाक्षी शेषाद्रि ने करियर के पीक पर होने के बावजूद बिजनेसमैन हरीश मैसूर से शादी की. वे शादी के बाद अमेरिका जाकर बस गईं, जहां लाइमलाइट से दूर रहकर बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. (फोटो साभार: Instagram@iammeenakshiseshadri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj