Jaipur news I Rajasthan news I एसडीएम आशीष शर्मा का वीडियो वायरल

Last Updated:July 08, 2026, 16:51 IST
जयपुर के चौमू में आयोजित पट्टा वितरण शिविर के दौरान एसडीएम आशीष शर्मा की एक मजेदार बात ने पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया. जमीन बेटे के नाम करने पहुंची बुजुर्ग महिला से उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बहू गर्म रोटी नहीं दे तो मेरे पास आ जाना.” एसडीएम की इस बात पर पूरा पंडाल हंसी से गूंज उठा. अब इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जयपुर. जिले के चौमू में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उस समय माहौल हल्का और खुशनुमा हो गया, जब एसडीएम आशीष शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला से मजाकिया अंदाज में बात की. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, चौमू में पट्टा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में कई लोगों को जमीन से जुड़े दस्तावेज दिए जा रहे थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी जमीन अपने बेटे के नाम करने पहुंची थी. सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दस्तावेज सौंपे गए.
इसके बाद एसडीएम आशीष शर्मा ने महिला से मुस्कुराते हुए कहा, “अब जमीन दे दी है, बहू गर्म रोटी नहीं दे तो मेरे पास आ जाना.” एसडीएम की यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े. पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा. बुजुर्ग महिला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई.
sdm साहब मौके पर तुरंत समाधान करते है
इनके कई वीडियो सुर्खियां बटोर रहे है 🙏 pic.twitter.com/8ISAWhm1kq
— राजस्थानी काका 💪🙏 (@Rajsthanikaka) July 8, 2026
सामाजिक संदेश भी छिपा था एसडीएम की बात में
खास बात यह रही कि जब एसडीएम ने यह बात कही, उस समय बुजुर्ग महिला का बेटा और बहू भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने भी इस बात को मजाक के रूप में लिया और माहौल को सहज बनाए रखा. एसडीएम की यह टिप्पणी केवल मजाक तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक सामाजिक संदेश भी था. कई बार देखा जाता है कि बुजुर्ग माता-पिता अपनी पूरी संपत्ति बच्चों के नाम कर देते हैं और बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी आम धारणा को एसडीएम ने हल्के-फुल्के अंदाज में सामने रखा. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पल को खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग एसडीएम के इस सहज और मानवीय अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. सरकारी कार्यक्रमों में अक्सर गंभीर माहौल रहता है, लेकिन इस घटना ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



