Agriculture News : खेतों में पककर तैयार बाजरा, मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता; बारिश से पहले फसल घर लाने की दौड़

होमताजा खबरकृषि
खेतों में बाजरा तैयार, मौसम ने बढ़ाई चिंता; बारिश से पहले फसल घर लाने की दौड़
Last Updated:September 15, 2026, 18:01 IST
Alwar Bajara Crop Farming: अलवर और खैरथल-तिजारा में किसान बारिश से पहले बाजरे की फसल समेट रहे हैं. कटाई मशीनों से समय और मजदूरी बच रही है. अच्छी बारिश से पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन बदलते मौसम से किसान चिंतित हैं.
ख़बरें फटाफट
Alwar News: अलवर और खैरथल-तिजारा जिले में इन दिनों किसान बारिश से पहले खेतों में पककर तैयार बाजरे की फसल को जल्द से जल्द समेटने में जुटे हुए हैं. खेतों में बाजरे की बालियां पकने के साथ ही किसान परिवार कटाई और थ्रेसिंग के काम में व्यस्त हो गए हैं. फसल को समय पर सुरक्षित करने के लिए कई किसान दूसरे जिलों से आई कटाई मशीनों का सहारा ले रहे हैं. मशीनों से कम समय में कटाई होने के साथ किसानों की मजदूरी और समय दोनों की बचत हो रही है.
बाजरे की फसल निकालने के लिए किसान सुबह से ही खेतों की ओर रुख कर रहे हैं. इस बार समय-समय पर हुई बारिश से फसल को पर्याप्त पानी मिलने के कारण पैदावार बेहतर रहने की उम्मीद है. किसान हबली यादव, वीरेंद्र सिंह, चतर सिंह, करण यादव सहित अन्य किसानों का कहना है कि इस बार बाजरे की फसल अच्छी स्थिति में है. किसानों के अनुसार एक बीघा में करीब 15 मण तक पैदावार हो रही है.
लगातार बदल रहे मौसम की वजह से किसानों की बढ़ी चिंताहालांकि, लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है. मौसम खराब रहने और हवा में नमी अधिक होने से बाजरे के सिट्टों को अच्छी तरह सुखाने में परेशानी आ रही है. किसान कटाई के बाद फसल को खुले में ज्यादा समय तक रखने के बजाय एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे हैं.
फसल तैयार लेकिन कटाई में देरी सबसे बड़ा टेंशनकिसानों का कहना है कि बाजरा पककर पूरी तरह तैयार है. ऐसे में कटाई में देरी होने पर तेज बारिश की स्थिति में खड़ी फसल के साथ खेत में रखी कटी फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है. इससे थ्रेसर से बाजरा निकालते समय दाने और सिट्टे टूटने की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.
बारिश से पहले फसल सुरक्षित घर लाने में जुटे किसानग्रामीण क्षेत्रों में बाजरा प्रमुख खरीफ फसलों में शामिल है. इस बार अनुकूल बारिश के कारण फसल की स्थिति अच्छी बताई जा रही है. किसान मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और बारिश से पहले फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. विभाग की ओर से भी किसानों को मौसम साफ रहने पर पकी हुई बाजरे की फसल की कटाई में तेजी लाने की सलाह दी गई है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 18:01 IST



