UGC नियमों पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- ‘ना कानून बना है, ना बनेगा’

Last Updated:September 15, 2026, 17:42 IST
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर जारी चर्चा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अहम बात कही है.
भीलवाड़ा. यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर जारी चर्चा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अहम बात कही है. उन्होंने कहा कि ये केवल प्रस्ताव है. ये कानून नहीं बना है. यूजीसी ड्राफ्ट को लेकर राजस्थान समेत पूरे देश में बवाल मचा हुआ है.
सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में उन्होंने जैन संत आचार्य पुलकसागर महाराज से मुलाकात की. करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात में यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जातिवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान आचार्य पुलकसागर महाराज ने यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का मुद्दा उठाया. इस पर मोहन भागवत ने कहा कि अभी केवल प्रस्ताव आया है, पास नहीं हुआ. ना यह कानून बना है और ना बनेगा.
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 17:41 IST



