Agriculture News I राजस्थान की मिट्टी में उग रहा विदेशी फल, किसान के इस प्रयोग ने खोल दी कमाई की नई राह

होमताजा खबरकृषि
डीग में किसान ने खेत में उगाया ड्रैगन फ्रूट, बाजार में मिल रही अच्छी कीमत
Last Updated:November 04, 2026, 17:19 IST
Dragon Fruit Farming: डीग जिले के समालखेड़ा गांव में किसान ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर नया नवाचार किया है. अनुकूल जलवायु और अच्छी पैदावार से किसान को बेहतर कमाई की उम्मीद है. अब इस विदेशी फल की खेती दूसरे किसानों को भी आकर्षित कर रही है.
भरतपुर. डीग जिले में किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ नई फसलों की ओर भी रुख कर रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के एक किसान ने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर नया नवाचार किया है. किसान की यह पहल अब दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. ड्रैगन फ्रूट की अच्छी पैदावार और बाजार में बेहतर कीमत मिलने से यह खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. डीग जिले के समालखेड़ा गांव में किसान ने पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत की थी शुरुआत में यह खेती किसान के लिए एक नया प्रयोग थी.
लेकिन अनुकूल वातावरण और अच्छे परिणाम मिलने के बाद अब इसका रुझान बढ़ने लगा है. खास बात यह है कि जिले की जलवायु में ड्रैगन फ्रूट के पौधे अच्छी तरह से विकसित हो रहे है.और इनसे बेहतर उत्पादन भी मिल रहा है. ड्रैगन फ्रूट की मांग अब स्थानीय बाजारों में भी बढ़ रही है, इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों और अलग पहचान के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं. बाजार में अच्छी कीमत मिलने से किसानों को पारंपरिक फसलों की तुलना में अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल रहा है. यही वजह है कि जिले के दूसरे किसान भी इस खेती के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इसे अपनाने के लिए रुचि दिखा रहे हैं.
उद्यान विभाग के अधिकारी लेखराज मीणा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि डीग जिले के समालखेड़ा गांव में किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. यह ट्रैक्टर्स प्रजाति का पौधा है और यहां की जलवायु इसके अनुकूल साबित हो रही है. पौधों का विकास अच्छा हो रहा है और स्थानीय स्तर पर भी लोग ड्रैगन फ्रूट को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसान ने नई फसल अपनाकर सराहनीय नवाचार किया है. इससे दूसरे किसानों को भी खेती में बदलाव करने और नई संभावनाएं तलाशने की प्रेरणा मिल रही है. उद्यान विभाग के अनुसार ड्रैगन फ्रूट जैसी नई फसलों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ खेती को लाभकारी बना सकते हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
November 04, 2026, 17:19 IST



