Entertainment

प्रियदर्शन के अलग होने के बाद ‘हेरा फेरी 3’ डायरेक्ट करेंगे अहमद खान? बोले- हम सब मिलकर ही इसे बनाएंगे

Last Updated:August 06, 2026, 07:00 IST

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से निर्देशक प्रियदर्शन के अलग होने के बाद अब अहमद खान के फिल्म की कमान संभालने की चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ काम कर चुके अहमद खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘हेरा फेरी’ की पूरी टीम उनके लिए एक परिवार की तरह है. फिल्म भले ही अभी कानूनी और प्रोडक्शन की अड़चनों के कारण रुकी हो, लेकिन वह इसका निर्देशन करें या न करें, वे सब मिलकर ही इसे बनाएंगे.

ख़बरें फटाफट

अहमद खान करेंगे 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट? बोले- हम सब मिलकर ही इसे बनाएंगेZoomरुका हुआ है ‘हेरा फेरी 3’ का काम.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से यह मूवी किसी न किसी वजह से विवादों में रही है. यहां तक कि डायरेक्टर प्रियदर्शन भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो चुके हैं. इस बीच अब अहमद खान ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बात की और कहा कि वह भी इस मूवी का हिस्सा जरूर होंगे. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें ही ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्शन की कमान सौंपी जाएगी. वैसे भी वह अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर चुके हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जब अहमद खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां हर कोई होना चाहेगा. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फिरोज नाडियाडवाला और ‘हेरा फेरी’ मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं और मैं खुद को सिनेमा के इस सफर का हिस्सा मानता हूं. इसलिए यह फिल्म जब भी बनेगी, मैं इसका हिस्सा जरूर रहूंगा- चाहे मैं इसका निर्देशन करूं या न करूं. हम सब मिलकर ही इसे बनाएंगे.’

आज भी शानदार है तीनों की कॉमिक टाइमिंग

अहमद खान ने आगे कहा, ‘मैंने इन तीनों (अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल) के साथ काम किया है, बल्कि मैंने तो अपने करियर की शुरुआत ही अक्षय और सुनील के साथ की थी. जब यह तीनों मेरी फिल्म में एक साथ आए, तो मैंने उन्हें बाबूराव, श्याम या राजू के नजरिए से नहीं देखा. मेरे लिए वे बस मेरी फिल्म के किरदार थे. लेकिन सच यह है कि जब ये तीनों एक साथ पर्दे पर आते हैं, तो दर्शकों की आंखों को उन्हें उन्हीं आइकॉनिक किरदारों में देखने की आदत हो चुकी है. इन तीनों की कॉमिक टाइमिंग आज भी वैसी ही शानदार है. कई बार मुझे उनका वह पुराना अंदाज तोड़ना पड़ता था और सेट पर मेरी उनके साथ बस यही एक छोटी सी चुनौती रहती थी.’

बेटे को लॉन्च करने पर अहमद खान का फोकस
‘हेरा फेरी 3’ के बारे में बात करने के आलावा अहमद खान ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने बेटे अजान खान को लॉन्च करने पर है. अहमद ने कहा, ‘इस वक्त मेरा ध्यान अपने घर के उस स्ट्रगलर पर है जो मुझे हर रोज इस उम्मीद से देखता है कि उसका नंबर कब आएगा. फिलहाल मैं इस साल अपने बेटे के डेब्यू पर ध्यान दे रहा हूं. इसके अलावा मैं एक और बड़ी फिल्म की प्लानिंग कर रहा हूं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी.’

रुका हुआ है फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का काम

गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ के हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस कल्ट क्लासिक फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर वापस लाना आसान नहीं रहा है. निर्देशक के बदलने और स्टारकास्ट को लेकर संशय से लेकर कानूनी अड़चनों-प्रोडक्शन की दिक्कतों तक, फिल्म को एक के बाद एक कई रुकावटों का सामना करना पड़ा है. फिलहाल फिल्म का काम पूरी तरह से रुका हुआ है और इसे दोबारा शुरू करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 06, 2026, 07:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj