Tech

मात्र ₹200 में 30GB डेटा और 18+ OTT ऐप्स का तगड़ा कॉम्बो! मस्त है Airtel का नया प्लान

Powered by :

Last Updated:July 13, 2026, 10:22 IST

Airtel ने ₹200 का नया ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है. इसमें 30GB डेटा, Unlimited 5G, 28 दिन की वैलिडिटी और Airtel Xstream Play Premium के जरिए 18+ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. जानें पूरी डिटेल.

अगर आप एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने 200 रुपये का नया ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अतिरिक्त डेटा और कई प्रीमियम OTT बेनिफिट्स मिलते हैं. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट का ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं.

200 रुपये के प्लान में क्या मिलेगा? एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है. यानी अगर आपके मौजूदा प्लान का डेटा खत्म हो जाता है, तो आप इस एक्सट्रा डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Unlimited 5G डेटा का फायदा किसे मिलेगा? अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा तभी मिलेगा, जब आप एयरटेल के 5G नेटवर्क वाले क्षेत्र में होंगे और आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होगा. अपने फीचर्स और कीमत को देखते हुए एयरटेल का यह 200 रुपये वाला प्लान रिलायंस जियो के 200 रुपये के OTT Pass को कड़ी टक्कर देता है.

Add as Preferred Source on Google

JioHotstar Mobile का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन: इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी कीमत 149 रुपये है. इसके जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar Specials और अन्य प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस: एयरटेल इस प्लान के साथ 28 दिनों का Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. इसके जरिए यूजर्स Lionsgate Play, Sony LIV, Aha Premium, Chaupal, Sun NXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

30GB डेटा खत्म होने के बाद कितना चार्ज देना होगा? प्लान में मिलने वाला 30GB डेटा खत्म होने के बाद एक्सट्रा डेटा इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा. यह ऐड-ऑन प्लान खास तौर पर उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में अडिशनल डेटा के साथ OTT स्ट्रीमिंग का भी फायदा लेना चाहते हैं.

Jio के ₹200 OTT Pass से Airtel का प्लान कैसे अलग है? रिलायंस जियो का ₹200 वाला OTT Pass भी 28 दिनों की वैलिडिटी और 30GB डेटा के साथ आता है. इसमें यूजर्स को JioHotstar, YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition समेत कुल 16 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है.

वहीं, एयरटेल का नया ₹200 प्लान Unlimited 5G Data के साथ 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देता है. ऐसे में ज्यादा OTT ऑप्शन और एक्ट्रा 5G डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक अलग और आकर्षक विकल्प बन सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj