Rajasthan

Rajasthan Nikay Chunav reservation lottery । Congress President Govind Singh Dotasra। Rajasthan politics। Rajasthan local body elections

Last Updated:August 11, 2026, 15:35 IST

Rajasthan nikay Chunav News : राजस्थान में दो दिन बाद 13 अगस्त सूबे की स्थानीय सियासत के लिए बड़ा दिन है. 13 अगस्त को प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. इस लॉटरी को लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार को चेताया है कि वह आरक्षण में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करें अन्यथा वे ईंट से ईंट बजा देंगे.Amazon Prime DayTop Deals Insideराजस्थान निकाय चुनाव : आरक्षण की लॉटरी से निकालने से पहले मचा सियासी घमासानZoomराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यदि ओबीसी की आबादी ज्यादा है तो उसी अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आरक्षण मिलना चाहिए.

जयपुर. राजस्थान में पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच 13 अगस्त को होने वाली आरक्षण लॉटरी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. 309 नगरीय निकायों के महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी. इसी के साथ यह साफ होगा कि किस निकाय में अध्यक्ष पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा. इस बीच राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरक्षण को लेकर सरकार को चेतावनी दी है. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण में एक फीसदी भी इधर-उधर नहीं होने देगी. अगर ऐसा करने की कोशिश हुई तो सरकार का समय 2028 से पहले ही पूरा कर देंगे.

डोटासरा ने ओबीसी सर्वे को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ओबीसी का सर्वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हुआ है और इसका उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना है ना कि नौकरी देना. उन्होंने सरकार से ओबीसी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है. डोटासरा ने कहा कि यदि ओबीसी की आबादी ज्यादा है तो उसी अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आरक्षण मिलना चाहिए. एससी-एसटी की आबादी बढ़ी है तो उनके प्रतिनिधित्व में भी उसी के अनुरूप बदलाव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में ऐसी कोई सीमा नहीं है.

ओबीसी सर्वे राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए था इसे नौकरियों से जोड़ना गलतपीसीसी चीफ डोटासरा ने सरकार पर जातियों को आपस में लड़ाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ओबीसी के आंकड़े कहां से आए और सर्वे में किस तरह के सवाल पूछे गए. डोटासरा ने आरोप लगाया कि आंकड़ों को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जातियों के बीच विवाद खड़ा करना है. उन्होंने कहा कि ओबीसी और एससी-एसटी से जुड़े विभागों में बड़ी संख्या में रोस्टर रजिस्टर तक उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यह दावा कैसे किया जा रहा है कि किस वर्ग को कितनी नौकरियां मिली. डोटासरा ने कहा कि ओबीसी सर्वे राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए था इसे नौकरियों से जोड़ना गलत है.

65 निकाय ओबीसी के खाते में आ सकते हैं
वहीं 13 अगस्त को होने वाली आरक्षण लॉटरी में करीब 65 निकाय ओबीसी, 37 एसटी और 50 एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने की संभावना है. 157 निकायों में अध्यक्ष पद अनारक्षित रह सकते हैं. पहली बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के कारण 103 निकायों में महिला प्रमुख बनने की संभावना है. राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं. इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद, 19 द्वितीय श्रेणी, 58 तृतीय श्रेणी और 175 चतुर्थ श्रेणी नगरपालिकाएं शामिल हैं.

अधिसूचना 22 अगस्त को जारी किए जाने की तैयारी की जा रही हैअध्यक्ष पदों की आरक्षण लॉटरी विभाग के स्तर पर होगी. जबकि पार्षद पदों के लिए 10,245 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जिला स्तर पर निकाली जाएगी. संबंधित जिलों के कलेक्टर यह प्रक्रिया पूरी करेंगे. निकाय चुनाव की अधिसूचना 22 अगस्त को जारी किए जाने की तैयारी है. उसके बाद 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल होंगे. पहले चरण का मतदान 6 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा. 11 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

लॉटरी केवल आरक्षण तय नहीं करेगी बल्कि सियासी बिसात भी बिछाएगी
जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा 91 नगरीय निकाय और 2,970 वार्ड हैं. ऐसे में 13 अगस्त की लॉटरी पर राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की नजरें टिकी हुई हैं. लॉटरी के बाद कई निकायों में दावेदारों की चुनावी रणनीति और राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं. 13 अगस्त की लॉटरी सिर्फ आरक्षण तय नहीं करेगी बल्कि निकाय चुनाव की सियासी बिसात भी बिछाएगी.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 15:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj