Rajasthan

Ajmer News | Chaddhi Baniyan Gang

Last Updated:June 23, 2026, 18:02 IST

Chaddhi Baniyan Gang In Ajmer : अजमेर के सिविल लाइन में भुनाबाई इलाके में संदिग्ध चड्ढी बनियान गैंग जैसी हलचल सीसीटीवी में कैद, फुटेज वायरल, लोग दहशत में, पुलिस जांच में जुटी और सतर्क रहने की अपील. सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए इन लोगों के फुटेज अब अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुपों और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. कुछ लोगों ने रात में घरों के बाहर अतिरिक्त लाइटें जलानी शुरू कर दी हैं, जबकि कई परिवारों ने दरवाजों और खिड़कियों की सुरक्षा फिर से जांची है.चड्डी बनियान गैंग की दस्तक से लोगों की उड़ी नींद! जानें क्या करते हैं ये लोगZoomअजमेर के भुनाबाई में चड्ढी बनियान गैंग की हलचल, दहशत फैली

अजमेर. शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में इन दिनों लोगों के बीच डर और बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है. वजह है चड्डी बनियान गैंग के बताए जा रहे कुछ संदिग्ध लोगों की हलचल, जो देर रात एक रिहायशी इलाके में घूमते हुए कैमरों में कैद हो गए. सोशल मीडिया और मोबाइल ग्रुपों में इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से फैल रहे हैं. इसके बाद से इलाके के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं.

मामला भुनाबाई इलाके का है, जहां 7 से 8 लोगों का एक समूह देर रात घूमता दिखाई दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग इलाके की रेकी करते नजर आए. हालांकि अभी तक किसी चोरी या दूसरी वारदात की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों को आशंका है कि गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकती है. इसी वजह से आसपास के घरों में रहने वाले लोग रात के समय ज्यादा सतर्क रहने लगे हैं.

कैसे पड़ा चड्ढी बनियान गैंग नाम, बॉडी पर लगाए रहते हैं ग्रीसचड्ढी बनियान गैंग भारत के कई राज्यों, खासकर राजस्थान में सक्रिय एक बेहद खूंखार डकैत गिरोह है. इस गैंग का यह नाम इनके अपराध करने के खास पहनावे के कारण पड़ा है. ये शातिर अपराधी वारदात के वक्त केवल चड्ढी और बनियान पहनते हैं. इसके अलावा, ये अपने पूरे शरीर पर सरसों का तेल या ग्रीस लगाकर रखते हैं, ताकि यदि कोई इन्हें पकड़ने का प्रयास करे तो इनका शरीर फिसल जाए और ये आसानी से चकमा देकर भाग सकें.

कैसे करते हैं हमला?इस गैंग के लोग अस्थाई तंबू या ठिकानों में रहते हैं. ये अमूमन हाइवे के किनारे की सोसायटियों और सुनसान मकानों को निशाना बनाते हैं. दिन में रेकी करने के बाद ये रात में लाठियों, पत्थरों और हथियारों से लैस होकर धावा बोलते हैं. इनकी सबसे खतरनाक बात यह है कि चोरी के दौरान विरोध होने पर ये मनकानमालिकों पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं हिचकिचाते.

अलग-अलग ग्रुपों में वायरल हो रहे फुटेजसीसीटीवी कैमरों में कैद हुए इन लोगों के फुटेज अब अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुपों और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. कुछ लोगों ने रात में घरों के बाहर अतिरिक्त लाइटें जलानी शुरू कर दी हैं, जबकि कई परिवारों ने दरवाजों और खिड़कियों की सुरक्षा फिर से जांची है. फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले लोग किसी संगठित गैंग के सदस्य हैं या नहीं. लेकिन इलाके के लोगों का मानना है कि जिस तरह से ये लोग देर रात गलियों में घूम रहे थे, उससे शक होना स्वाभाविक है.

पुलिस जुटी जांच में, लोगों से सतर्क रहने की अपीलफुटेज वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस भी हरकत में आ गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है. आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा सकती है, ताकि इन लोगों की गतिविधियों और उनकी पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल पुलिस ने किसी वारदात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोगों के बीच दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj