National

Alloy wheels : सब खरीदना चाहते हैं अलॉय व्हील वाली कार, ये कोई नहीं जानता कि इससे फायदा होगा या नुकसान

Last Updated:August 29, 2026, 00:02 IST

Alloy wheels : अगर आप भी कार खरीदने जा रहे और इस बात को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं कि अलॉय व्हील्स वाली कार खरीदें या फिर स्टील वाली तो इसके नफा-नुकसान को पहले ही समझ लें.आप भी खरीदने जा रहे अलॉय व्हील्स वाली कार, जान लें इसका नफा-नुकसानZoom alloy wheels cars

नई दिल्ली. जब कोई एंट्री-लेवल या मिड-रेंज कार खरीदने की सोचता है, तो उसके मन में यह सवाल जरूर आता है कि उसे अलॉय व्हील्स लेने चाहिए या स्टील व्हील्स. आम तौर पर स्टील व्हील्स के मुकाबले अलॉय व्हील्स को बनाना और खरीदना ज्यादा महंगा होता है. लिहाजा जब तक आप कोई स्पोर्ट्स कार या महंगी (हाई-एंड) गाड़ी नहीं खरीद रहे हों, तब तक ये हमेशा आफ्टरमार्केट ऑप्शन ही रहे हैं. लेकिन, हाल के समय में यह स्थिति बदली है और अब ज्यादातर कार बनाने वाली कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में कुछ खास ट्रिम लेवल्स पर अलॉय व्हील्स का ऑप्शन दे रही हैं.

वैसे आजकल की ज्यादातर कारों में अलॉय व्हील्स आते हैं. ये न सिर्फ गाड़ी का लुक बेहतर बनाते हैं, बल्कि हैंडलिंग और दूसरी चीजों में भी सुधार करते हैं. एंट्री-लेवल गाड़ियों में आम तौर पर स्टील व्हील्स मिलते हैं क्योंकि वे सस्ते और मजबूत दोनों होते हैं. इससे हम फिर उसी सवाल पर आ जाते हैं कि कौन सा बेहतर है. साथ अगर आप अपनी कार में अलॉय व्हील्स लगाने जा रहे तो यह फायदेमंद होगा या नुकसानदेह. आज हम इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

फायदे और नुकसान से पहले यह जानना जरूरीअलॉय व्हील्स इसके फायदों के बारे में बात करने से पहले यह जानते हैं कि असल में ये क्या होते हैं. जब अलॉय व्हील्स की बात होती है, तो इसका मतलब ऐसे पहियों से होता है जो एल्युमीनियम या मैग्नीशियम जैसी धातुओं के मिश्रण से बने होते हैं.अलॉय व्हील्स आमतौर पर कास्टिंग या फोर्जिंग से बनाए जाते हैं और स्टील वाले पहियों की तुलना में हल्के होते हैं. दूसरी ओर, स्टील के पहिये ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं और उन्हें ठीक करना भी काफी आसान होता है. अगर मजबूती या टिकाऊपन जरूरी है तो खरीदार फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स चुन सकते हैं, क्योंकि ये कास्ट किए गए अलॉय व्हील्स के मुकाबले ज्यादा मजबूत होते हैं.

क्यों चुनते हैं अलॉय व्हील्सअलॉय व्हील्स अक्सर स्टील वाले व्हील्स की तुलना में काफी बेहतर दिखते हैं और इनमें कई तरह के डिजाइन मिलते हैं. चाहे कास्ट हों या फोर्ज्ड इनके बनाने की आधुनिक प्रक्रियाओं में क्रिएटिविटी की गुंजाइश होती है. यही कारण है कि अलॉय व्हील्स को वह लुक मिल पाता है जो कई ड्राइवर अपनी कार की खूबसूरती से मेल खाने के लिए चाहते हैं.

अलॉय व्हील्स से बढ़ता है परफॉर्मेंसअलॉय व्हील्स भले ही महंगा पड़ता है लेकिन इससे कार चलाने का परफॉर्मेंस बढ़ता है. यह हल्के होते हैं जिससे स्पीड बढ़ाने में मदद मिलती है. अलॉय व्हील्स् की मदद से ड्राइवर को अपनी कार मोड़ने में और उसे जल्दी पिकअप पकड़ाने में आसानी होती है. इसकी मदद से ब्रेक लगाने और कार को स्पीड में भी रोकने में आसानी होती है. यही कारण है कि आजकल हाई एंड कार ज्यादातर अलॉय व्हील्स के साथ आती हैं.

जंग भी नहीं लगतीअलॉय व्हील्स में जंग कम लगती है. इसे दो धातुओं के मिश्रण से बनाया जाता है, जिसकी वजह से इसमें जंग नहीं लगती और यह पहिये कम मेंटेनेंस में भी काम चला लेते हैं. अलॉय व्हील्स को ज्यादा साफ करने की भी जरूरत नहीं पड़ती और इस पर पानी का भी असर नहीं होता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग आजकल अपनी कारों में अलॉय व्हील्स को पसंद करते हैं.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 29, 2026, 00:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj