Rajasthan

Alwar News: तेज रफ्तार कार ने दो जिंदगियां छीनीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 घंटे जाम रखा मार्ग

Last Updated:September 07, 2026, 20:02 IST

Alwar News: अलवर के मालाखेड़ा में भड़कोल बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में राम सिंह सैनी और करण सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग करीब छह घंटे तक जाम रखा और 50 लाख रुपये मुआवजे समेत नौकरी व अन्य मांगें रखीं.एक टक्कर और दो मौतें, मालाखेड़ा में हादसे के बाद छह घंटे तक सड़क पर हंगामाZoom

अलवर. मालाखेड़ा क्षेत्र में भड़कोल बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, मृतकों की पहचान राम सिंह सैनी और करण सिंह यादव के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. दो युवकों की अचानक मौत से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. परिजन और ग्रामीण शवों को सड़क पर रखकर मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण करीब छह घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, इससे रोडवेज बसों, सरकारी कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.

दूध विक्रेता को टक्कर मारने की शुरुआती जानकारीप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय एक दूध विक्रेता बाइक से जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. वाहन की चपेट में पास में खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है. मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी. परिवारों ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने, सरकार की पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नियमानुसार बीमा और अन्य क्लेम दिलाने की मांग की.

अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जामसूचना के बाद मालाखेड़ा उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर, तहसीलदार, थाना अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. कई दौर की समझाइश और बातचीत के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 20:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj