Rajasthan

Bhilwara News: एक ही रात उजड़ गया मां का आंचल, सांप के डसने से एकसाथ दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

Last Updated:September 07, 2026, 20:24 IST

Death From Snake Bite: भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. मां के साथ घर के चौक में सो रही दो मासूम बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया. 2 वर्षीय भावना ने रायपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि 5 वर्षीय कृष्णा की भीलवाड़ा ले जाते समय मौत हो गई. दोनों बच्चियों की मौत से गांव में शोक की लहर है.मां के पास सो रही थीं दो मासूम बहनें, जहरीले सांप ने बुझा दिए घर के दो चिरागZoom

भीलवाड़ा. जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में सांप के डसने से एक ही परिवार की दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ घर के चौक में सो रही थी, देर रात सांप ने दोनों को डस लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, मोखमपुरा गांव निवासी ज्ञानी देवी गुर्जर अपनी दो बेटियों कृष्णा (5) और भावना (2) के साथ घर के चौक में सो रही थी. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों बच्चियों को डस लिया, सांप के डसने के बाद बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी.

परिजनों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद 2 वर्षीय भावना को मृत घोषित कर दिया. वहीं 5 वर्षीय कृष्णा की हालत गंभीर बताई गई. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही कृष्णा ने दम तोड़ दिया. दोनों बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर पहुंच गए.

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से ग्रामीणों में भी गहरा दुख है. घटना के बाद मोखमपुरा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में करवाया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. परिजन दोनों बच्चियों के शव लेकर गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई. एक ही रात में दो मासूम बेटियों को खोने से परिवार सदमे में है. वहीं इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है, गांव में हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 20:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj