Rajasthan

Alwar News: भिवाड़ी में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

Last Updated:June 23, 2026, 20:11 IST

Hailstorms In Alwar: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे भिवाड़ी और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ले ली. आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे. वहीं झुंझुनूं जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज बारिश के कारण वहां भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली.अलवर और झुंझुनूं में तेज बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, कई जगह ओले गिरेZoomअलवर और झुंझुनूं में तेज बारिश

अलवर. खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह से ही उमस और गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में अचानक काले घने बादल छा गए. इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया.

बारिश के दौरान कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे. करीब आधे घंटे तक हुई इस तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई. लंबे समय से पड़ रही गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली और वातावरण ठंडा हो गया.

जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

हालांकि बारिश ने जहां एक ओर राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली. भिवाड़ी बायपास पहले से ही पानी से भरा हुआ था, और बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई. नेशनल हाईवे-919 पर भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ. कई जगहों पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. जलभराव और तेज हवाओं के कारण दुपहिया वाहन चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालक बीच रास्ते में ही फंस गए, जबकि लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई. स्थानीय प्रशासन को जलनिकासी की व्यवस्था करने में मशक्कत करनी पड़ी.

झुंझुनूं में भी बदला मौसम, लोगों को मिली राहत

इसी तरह झुंझुनूं जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज बारिश के कारण वहां भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया. तेज हवाओं के कारण सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की. मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को एक तरफ राहत दी तो दूसरी तरफ स्थानीय व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj