RSSB Vanpal Bharti : राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 28 जून को, कंट्रोलरूप से रखी जाएगी नजर, हेल्पलाइन नंबर जारी

Last Updated:June 23, 2026, 20:20 IST
RSSB Vanpal Bharti Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित वनपाल भर्ती परीक्षा 28 जून को कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.RSSB Vanpal Bharti Exam: वनपाल भर्ती परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी.
RSSB Vanpal Bharti Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर की ओर से वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 26 से 28 जून तक आयोजित की जाएगी. इसके सफल और सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह फैसला जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने लिया है. जिला कलक्टर के आदेशानुसार परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए नियंत्रण कक्ष 26 एवं 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 28 जून को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति और संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा.
परीक्षा व्यवस्था के प्रभावी समन्वय एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. नियुक्त कार्मिक परीक्षा आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए समन्वयक एवं परीक्षा आयोजन अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे.
अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है. किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा से संबंधित कोई जानकारी चाहिए या किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह सीधे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0141-2206699 पर संपर्क कर सकता है. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. जिलाधिकारी ने सभीसंबंधित विभागों को परीक्षा के दौरान सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए हैं.
एग्जाम सिटी स्लिप जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है. जिन उम्मीदवारों ने वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी परीक्षा नगरी (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवार अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
About the AuthorPraveen SinghSub Editor
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



