देसी जुगाड़ का कमाल! टेबल फैन से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा, खर्च भी बेहद कम, जानें ट्रिक

Last Updated:May 04, 2026, 17:34 IST
Desi Cooling Jugad: जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच सस्ती ठंडक का एक देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तकनीक में साधारण टेबल फैन को कूलिंग पैड और पानी के सर्कुलेशन की मदद से कूलर जैसी ठंडी हवा देने वाला बनाया जा रहा है. दो प्लास्टिक डिब्बों, पाइप और छोटे वाटर पंप की मदद से यह सेटअप तैयार होता है. खास बात यह है कि यह जुगाड़ कम खर्च में तैयार हो जाता है और बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर. भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. पंखे भी अब राहत देने के बजाय गर्म हवा देने लगे हैं और हर कोई सस्ती और असरदार ठंडक की तलाश में है. ऐसे में एक देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मामूली खर्च में साधारण टेबल फैन को लगभग एसी जैसी ठंडी हवा देने वाला बनाया जा सकता है.
गर्मी के इस मौसम में जहां एक तरफ तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं आम आदमी के लिए हर समय एसी या कूलर चलाना संभव नहीं होता. खासकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बिजली की खपत और खर्च एक बड़ी चिंता होती है. ऐसे में एक आसान और किफायती देसी जुगाड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
देसी कूलिंग की जुगाड़ की ऐसे करें शुरुआत
इस जुगाड़ में सबसे पहले दो प्लास्टिक के डिब्बे लिए जाते हैं. इन डिब्बों में चारों तरफ छोटे-छोटे छेद किए जाते हैं, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे. इसके बाद डिब्बों के ढक्कन और नीचे की तरफ भी छेद किया जाता है, जहां पाइप को फिट किया जा सके. पाइप को अच्छी तरह से डिब्बों में लगाया जाता है और किसी भी प्रकार के पानी के लीकेज से बचने के लिए उसे फैब्रिक या मजबूत चिपकने वाले पदार्थ से सील कर दिया जाता है.
कूलिंग पैड और वाटर पंप से पंखा देता है ठंडी हवा
अगले चरण में इन डिब्बों को टेबल फैन के पीछे मजबूती से बांध दिया जाता है. डिब्बों के अंदर कूलर में इस्तेमाल होने वाली घास (कूलिंग पैड) डाली जाती है, जो पानी को सोखकर ठंडी हवा बनाने में मदद करती है. इसके बाद पाइप को एक छोटे वाटर पंप से जोड़ा जाता है, जिससे लगातार पानी का सर्कुलेशन बना रहता है. जैसे ही पंप चालू किया जाता है, पानी कूलिंग पैड को गीला रखता है और फैन जब हवा को इन डिब्बों से होकर आगे बढ़ाता है, तो वह ठंडी होकर बाहर निकलती है. इस तरह यह साधारण पंखा भी कूलर जैसी ठंडी हवा देने लगता है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



