Rajasthan

बंद खान बनी मौत का कुआं, मकराना में दो नाबालिगों की डूबने से मौत, परिजनों में आक्रोश

होमवीडियोराजस्थान

बंद खान बनी मौत का कुआं, मकराना में दो नाबालिगों की डूबने से मौत, परिजनों में आक्रोश

X
title=

बंद खान बनी मौत का कुआं, मकराना में दो नाबालिगों की डूबने से मौत, परिजनों में आक्रोश

 

arw img

Makrana Mine Accident: डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र की कुमारी रेंज में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी से भरी बंद पड़ी खान में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुआ, जब दोनों बच्चे खेलते-खेलते खान के पास पहुंच गए और गहरे पानी में गिर गए. बताया जा रहा है कि जिस खान में हादसा हुआ, वह लंबे समय से बंद पड़ी थी और वहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. न तो चेतावनी बोर्ड लगे थे और न ही घेराबंदी की गई थी, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर जा सकता था. घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया है. उन्होंने खान मालिक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार कौन है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj