विनोद खन्ना की हीरोइन, परमसुंदरी संग रोमांस करने के लिए लड़ पड़ते थे हीरो, खूबसूरती पर डायरेक्टर भी थे फिदा

Last Updated:April 19, 2026, 18:58 IST
लंबे कद-काठी वाली वो हसीना, जिसकी पतली कमर मटकाते ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइने लग जाती थीं. वो जब-जब बारिश में भीगती हुई नजर आती तो मेकर्स मालामाल हो जाते थे. इस हुस्न परी की खूबसूरती पर डायरेक्टर भी फिदा हो जाते थे.
नई दिल्ली. 70 के दशक की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस जीनत अमान का नाम आते ही हिंदी सिनेमा का एक सुनहरा दौर याद आ जाता है.हसीना ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. एक वक्त तो ऐसा भी रहा, जब बॉलीवुड में हीरो उनके साथ रोमांस करने पर लड़ने लग जाया करते थे. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)
जीनत अमान अपने दौर में स्टाइल और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती थीं. जिस दौर में एक्ट्रेस साड़ी और दुप्पटों में लिपटी होती थीं, उस दौर में जीनत ने अपने फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज से इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की छवि ही बदलकर रख दी थी.
उस समय के फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को जीनत ने दीवाना बना दिया था. खुद जीनत अमान ने एक बार द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था कि एक वक्त में उनका ऐसा जलवा था कि फिल्मों में उनके साथ रोमांस करने के लिए कई हीरो लड़ पड़ते थे.
Add as Preferred Source on Google
जीनत अमान ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि कई बार हीरो ही नहीं, खुद डायरेक्टर उन्हें पर्दे पर इस तरह पेश किया करते थे कि खुद डायरेक्टर भी उन पर फिदा हो जाते थे. उस दौर में जीनत अमान सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर बन चुकी थीं.
विनोद खन्ना के साथ तो जीनत की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था.. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. विनोद खन्ना और जीनत अमान की जोड़ी को उस समय की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस जोड़ियों में गिना जाता था.
जीनत अमान ने यह भी बताया कि उनके ग्लैमर और पर्सनैलिटी का असर सिर्फ हीरो तक ही सीमित नहीं था, बल्कि कई डायरेक्टर्स भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाते थे. संजय खान के भाई, फिरोज खान जो कि इडंस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर में से एक थे, वह भी जीनत के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिरोज खान और जीनत की फिल्म कुर्बानी का तो आज भी जिक्र किया जाता है.
vआज भी जब 70 के दशक की बात होती है, तो जीनत अमान का नाम सबसे पहले लिया जाता है. उनकी पर्सनैलिटी और उनकी फिल्मों का जादू आज भी कायम है.आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह चर्चा में रहती हैं.
कुल मिलाकर, जीनत अमान सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ग्लैमर और मॉडर्निटी की नई परिभाषा लिखी. उनके साथ काम करने के लिए हीरोस की होड़ और डायरेक्टर्स का उन पर फिदा होना इस बात का सबूत है कि वह अपने समय की सबसे खास और डिमांडिंग एक्ट्रेस थीं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 19, 2026, 18:58 IST



