इंग्लैंड में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? इस युवा स्टार ने जिस महान बल्लेबाज के छुए पैर, उसने दिया बड़ा बयान

होमखेलक्रिकेट
इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? गावस्कर का बड़ा बयान
Last Updated:June 30, 2026, 05:16 IST
Vaibhav Sooryavanshi: फैंस के साथ-साथ महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी उम्मीद है कि मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका देगा. गावस्कर का मानना है कि उन्हें पहले मैच मौका मिल सकता है. गावस्कर ने यह भी कहा कि आगामी टी20 सीरीज के लिए वह टीम इंडिया के सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं.सुनील गावस्कर को उम्मीद इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव का डेब्यू.
नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत के मजबूत टॉप ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इस युवा खिलाड़ी को खेलने का समर्थन किया. गावस्कर ने कहा कि सूर्यवंशी का बेखौफ खेल इंग्लैंड को चौंका सकता है. 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू नहीं मिला था, जिसमें भारत को सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. हालांकि, गावस्कर का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया उनका वक्त काफी फायदेमंद रहा है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं.
सोनी स्पोर्ट्स की बातचीत में गावस्कर ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वह पहला मैच खेलेगा, क्योंकि यह एक नई सीरीज की शुरुआत है और वह टीम को शानदार शुरुआत दिला सकता है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार से उबरने का यह सबसे अच्छा तरीका है.’ उन्होंने कहा, ‘उसे टीम में कैसे शामिल किया जाए, यह सच में मुश्किल है क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया है. आप ऐसी जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहेंगे जिसने आपको अच्छे नतीजे दिए हों.’
आयरलैंड में मौका न मिलने से गावस्कर ने जताई हैरानीइससे पहले सुनील गावस्कर ने आयरलैंड में वैभव के डेब्यू न होने पर हैरानी जताते हुए कहा था कि यह युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में इस महान बल्लेबाज ने कहा था, ‘मुझे उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. मुझे लगा था कि वह दोनों मैच खेलेंगे. आने वाली बड़ी और मुश्किल चुनौतियों से पहले, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धीरे-धीरे ढालने का यह एक बहुत अच्छा तरीका होता.’
श्रेयस अय्यर को समय देने की सलाहटी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही हो, लेकिन सुनील गावस्कर का मानना है कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए समय दिया जाना चाहिए. गावस्कर ने कहा, ‘जब कोई नया कप्तान आता है, तो उसे सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगता है. खिलाड़ियों को भी यह समझने में वक्त लगता है कि कप्तान उनसे क्या उम्मीद करता है.’ उन्होंने कहा कि श्रेयस ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है. गावस्कर ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में कई बार अपनी कप्तानी साबित की है. उन्होंने टीमों को ट्रॉफी जिताई है, फाइनल तक पहुंचाया है और लगातार नॉकआउट में जगह दिलाई है. इसलिए उन पर भरोसा रखना चाहिए.’
बल्लेबाजों को हालात के हिसाब से खेलना होगागावस्कर ने आयरलैंड दौरे में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बेलफास्ट की तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर बल्लेबाज हालात के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर सके. उन्होंने कहा, ‘किसी भी खेल में आपको परिस्थितियों के हिसाब से खेलना पड़ता है. भारत के बल्लेबाजों ने सही शॉट नहीं चुने और फैसले लेने में भी गलती की, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा.’
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



