विमल इलायची के एड पर घमासान के बीच अजय देवगन पहुंचे त्र्यंबकेश्वर मंदिर, बेटे के साथ की पूजा-अर्चना

Last Updated:August 18, 2026, 18:50 IST
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपने बेटे के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद उनका आशीर्वाद लिया. वे करीब 20 साल पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे थे. अजय देवगन ने धार्मिक यात्रा ऐसे समय में की है, जब उनका नाम विमल इलायची के विज्ञापन के चलते विवादों में हैं. महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी विभाग ने उन्हें सरोगेट एडवर्टाइजिंग की वजह से नोटिस दिया है.
ख़बरें फटाफट
अजय देवगन ने 20 साल बाद त्र्यंबकेश्वर मंदिर के दर्शन किए. (फोटो साभार: Instagram@ajaydevgn)
प्रीति सोमपुरा/नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पवित्र श्रावण मास में महाराष्ट्र के नासिक पहुंचे. उन्होंने मशहूर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया. अजय देवगन अपने बेटे के साथ मंदिर पहुंचे. इस दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और न्यासियों ने उनका स्वागत किया. कहते हैं कि अजय देवगन करीब 20 साल बाद त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे हैं.
अभिनेता के मंदिर पहुंचने की खबर जैसे ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिली, मंदिर परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अजय देवगन को त्र्यंबकेश्वर मंदिर के इतिहास और धार्मिक अहमियत के साथ-साथ मंदिर से जुड़ी अनेक जानकारियां भी दीं. श्रावण मास के पावन अवसर पर अजय देवगन ने भगवान त्र्यंबकेश्वर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया.
विमल इलायची के विज्ञापन के चलते विवादों में अजयअजय देवगन ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के ऐसे समय में दर्शन किए, जब उनका नाम विमल इलायची के विज्ञापन के चलते विवादों में हैं. विज्ञापन में अजय देवगन के साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर एक-दूसरे पर केसर फेंकते हुए दिखाई देते हैं. विज्ञापन में भले विमल इलायची का प्रमोशन दिखाया गया है, लेकिन महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सवाल उठाया है कि क्या यह परोक्ष रूप से विमल के पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करता है.
अजय देवगन के खिलाफ नोटिस जारीविवाद की वजह से अजय देवगन रेगुलेटरी जांच के दायरे में आ गए हैं और महाराष्ट्र फूड सेफ्टी विभाग ने उन्हें कथित सरोगेट एडवरटाइजिंग के लिए नोटिस जारी किया है. यह मामला इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में तंबाकू या निकोटीन वाले पान मसाला पर बैन लगा हुआ है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 18, 2026, 18:50 IST



