Rajasthan

रात के अंधेरे में 15-18 दुकानों पर धावा, चित्तौड़गढ़ दुर्ग के कालिका मंदिर के बाहर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

Last Updated:August 18, 2026, 19:49 IST

Chittorgarh Fort News: चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के बाहर प्रसाद और पूजा सामग्री की करीब 15 से 18 दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने रात में कई दुकानों के ताले तोड़कर पूजा-प्रसाद, गैस सिलेंडर, लाइट की बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर लिया. दुकानों के ऊपर लगी बांस और तिरपाल की छाया भी उखाड़कर पास के कुंड में फेंक दी गई. सुबह दुकानें खोलने पहुंचे व्यापारियों को टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई.

ख़बरें फटाफट

चित्तौड़गढ़ दुर्ग के कालिका मंदिर के बाहर लाखों की चोरी, मचा हड़कंपZoomचित्तौड़गढ़ दुर्ग के कालिका माता मंदिर के बाहर लाखों का सामान चोरी

चित्तौड़गढ़: ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग एक बार फिर चोरों के निशाने पर आया है. दुर्ग पर  प्राचीन कालिका माता मंदिर के बाहर प्रसाद और पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने यहां एक साथ करीब 15 से 18 दुकानों को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है. ऐसी शर्मनाक घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में गुस्सा है और वे अपनी आजीविका को लेकर बहुच चिता में हैं.

रोज की तरह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए कालिका माता मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. दुकानों के ताले टूटे थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने न केवल दुकानों से कीमती सामान चुराया, बल्कि दुकानों के बाहर लगी सुरक्षा व्यवस्था और छप्परों को भी बर्बाद कर दिया. बड़ी संख्या में दुकानें एक साथ टूटी मिलने से दुर्ग क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और तुरंत इसकी सूचना अन्य दुकानदारों व पुलिस को दी.

तिरपाल उखाड़कर कुंड में फेंकेपीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. जिन दुकानों के ऊपर धूप और बारिश से बचाव के लिए बांस और तिरपाल की छाया की व्यवस्था की गई थी, चोरों ने उन्हें भी बेरहमी से उखाड़ दिया और पास ही स्थित एक कुंड में फेंक दिया. इसके बाद दुकानों के अंदर रखे पूजा-प्रसाद, जरूरी दस्तावेज, लाइटिंग के लिए उपयोग होने वाली बैटरियां, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए. चोरी गए सामान और हुई तोड़फोड़ के कारण दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

गरीब व्यापारियों पर मंडराया आर्थिक संकट, लाखों का नुकसानदुकानदारों द्वारा किए गए शुरुआती आकलन के अनुसार, चोरों की इस करतूत से प्रति दुकान लगभग 10 से 15 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है. इस प्रकार सभी 15-18 दुकानों को मिलाकर यह नुकसान लाखों रुपये में पहुंच जाता है. कालिका माता मंदिर के बाहर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले इन गरीब और मेहनतकश व्यापारियों के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की चोरों की तलाशइस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की शिकायत के आधार पर चोरी व तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों की सुराग के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने का भरोसा दिलाया है, लेकिन इस घटना ने दुर्ग पर सुरक्षा व्यवस्थापर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 19:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj