भीषण गर्मी के बीच जालौर का वॉटर पार्क बना कूल डेस्टिनेशन, स्लाइड्स और रेन डांस का क्रेज

हीट से हॉलिडे तक! वॉटर पार्क बना कूल डेस्टिनेशन, सुकून और मस्ती दोनों साथ
Jalore Water Park: राजस्थान के जालौर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब सवेरा वॉटर पार्क का रुख कर रहे हैं. यह वॉटर पार्क इन दिनों जालौर का सबसे बड़ा कूल डेस्टिनेशन बन गया है. सुबह से ही यहां बच्चों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग वॉटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और रेन डांस का जमकर आनंद ले रहे हैं. गर्मी के बीच पानी में मस्ती लोगों को सुकून दे रही है. पार्क में प्रवेश शुल्क मात्र 350 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिसमें पूरे दिन मनोरंजन की सुविधा मिलती है. साफ-सफाई और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




