Entertainment

अनन्या पांडे फिर बनने वाली हैं मासी: बहन अलाना ने ड्रीमी पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Last Updated:August 09, 2026, 13:34 IST

Alanna Panday Announces Second Pregnancy: पांडे परिवार में एक बार फिर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. सोशल मीडिया स्टार अलाना पांडे ने अपने पति आइवर मैक्क्रे और बेटे रिवर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है, जिसकी वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है. नीचे पढ़ें पूरी खबर-Amazon Prime DayTop Deals Insideअनन्या पांडे फिर बनने वाली हैं मासी: बहन अलाना ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूजZoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन और सोशल मीडिया स्टार अलाना पांडे के घर एक बार फिर खुशखबरी आई है. अलाना और उनके पति आइवर मैक्क्रे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. जुलाई 2024 में अपने पहले बेटे रिवर के जन्म के बाद, अब यह कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है.

अलाना ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां देने लगे.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया बेहद प्यारा वीडियो

अलाना पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद स्पेशल सा ड्रीमी वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह बेहद ही प्यारी सी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इसी वीडियो को शेयर कर उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की है. इस वीडियो में अलाना अपने पति आइवर और दो महीने के छोटे से बेटे रिवर के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में अलाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस खूबसूरत वीडियो में लास्ट में अलाना हाथ में अल्ट्रासाउंड की फोटो थामे बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. कपल ने वीडियो के साथ लिखा कि हमारा परिवार अब चार लोगों का होने जा रहा है.

अनन्या पांडे और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही अलाना ने यह वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. उनकी कजिन बहन अनन्या पांडे ने खुशी जताते हुए प्यार भरा कमेंट किया. अनन्या के अलावा अहान पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने इस कपल पर ढेर सारा प्यार लुटाया है. फैंस भी इतनी जल्दी दूसरी बार गुड न्यूज मिलने पर इस कपल की काफी तारीफ कर रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj