Entertainment

अनिरुद्ध रविचंदर जल्द करने जा रहे शादी, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन संग विदेश में लेंगे 7 फेरे? सामने आई डेट

Last Updated:August 19, 2026, 08:51 IST

अनिरुद्ध रविचंदर पिछले साल से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध का नाम आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जुड़ रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें छाई हुई हैं. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रूमर्ड कपल इस साल 10 नवंबर को ग्रीस में ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा है.
अनिरुद्ध रविचंदर जल्द करने जा रहे शादी, विदेश में लेंगे सात फेरे?Zoomरजनीकांत के भांजे की शादी की हो रही चर्चाएं.

नई दिल्ली. सुपरहिट म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले साल जून से अनिरुद्ध का नाम IPL फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जुड़ रहा है. पिछले साल पहली बार दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं और दावा किया जा रहा था अनिरुद्ध और काव्या जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब कपल के रिश्ते के लेकर अपडेट सामने आई है. सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग डेट्स को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रूमर्ड कपल ने अपनी शादी की डेट और वेन्यू फाइनल कर ली है.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं और बज की मानें तो म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे. रूमर्ड कपल इंडिया में शादी नहीं करेगा. वो सात समंदर पार ग्रीस में शादी करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो कपल की वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है. दोनों 10 नवंबर को ग्रीस में ग्रैंड वेडिंग करेंगे.

Anirudh – Kavya Maran Marriage 💍

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj