राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 57 ASP के तबादले

Last Updated:August 19, 2026, 08:52 IST
Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं. वरिष्ठ शासन उप सचिव रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा 19 अगस्त 2026 को यह आदेश जारी किया गया. सूची में कई जिलों और इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं, साथ ही आनंद सिंह राजपुरोहित का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले
Rajasthan Police Transfer List 2026: राजस्थान में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले के आदेश जारी किए हैं. यह आदेश 19 अगस्त 2026 को वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा जारी किया गया है. गृह विभाग के इस आदेश के बाद अब सभी 57 अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थानों पर जल्द ही जिम्मेदारी संभालेंगे.
जारी की गई 57 अधिकारियों की इस लंबी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं. सूची के अनुसार कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
श्री राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कन्ट्रोल रूम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर भेजा गया है.
श्री भोपाल सिंह लखावत अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी सीबी, जोन, जोधपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे.
श्री अनूप सिंह (नवपदोन्नत) को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, ऑर्गेनाइज्ड क्राईम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के पद पर लगाया गया है.
श्री नूर मोहम्मद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, रतनगढ़, चूरू (कैम्प बीकानेर) का जिम्मा सौंपा गया है.
श्री योगेन्द्र कुमार फौजदार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीगल सैल, पुलिस मुख्यालय, जयपुर स्थानांतरित किया गया है.
श्री नरेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, जिला टोंक की जिम्मेदारी दी गई है.
श्री सत्यप्रकाश मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी सीबी, एचसीएमयू, बीकानेर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
नवपदोन्नत अधिकारियों को भी मिली पोस्टिंगइस सूची में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली है. नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, उत्तर, जयपुर लगाया गया है. इसी तरह नवपदोन्नत श्री सपात खान को डिप्टी कमाण्डेन्ट, 14 वीं बटालियन आरएसी, पहाड़ी, डीग के पद पर पदस्थापित किया गया है.
एक अधिकारी का तबादला हुआ निरस्तइस बड़ी तबादला सूची में 57 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के साथ-साथ एक पूर्व आदेश को निरस्त भी किया गया है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्री आनन्द सिंह राजपुरोहित (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर) का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, जोधपुर के पद पर किया गया पूर्व स्थानांतरण आदेश अब निरस्त कर दिया गया है. सभी अधिकारियों को आदेश के तुरंत बाद अपने नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 19, 2026, 08:42 IST



