‘धुरंधर’ के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, आस-पास भी नहीं ‘पुष्पा-बाहुबली-दंगल’

Last Updated:August 06, 2026, 18:04 IST
दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 भारतीय फिल्मों का जिक्र होता है, तो इसमें आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को जगह मिलती है. आमिर खान की ‘दंगल’ ही ‘धुरंधर 2’ से आगे है. अब ‘धुरंधर’ के नाम एक और रिकॉर्ड कायम हो गया है. यह इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म बन गई है.
ख़बरें फटाफट
‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 मे्ं रिलीज हुई थी.
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की बात आती है, तो आमिर खान की ‘दंगल’ पहले स्थान पर है. लिस्ट में दो फिल्में साउथ सिनेमा की है. एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्लूजन’ तीसरे स्थान में है, जबकि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ चौथे स्थान में है. सूची में दूसरा स्थान आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिला है, जिसका पहला पार्ट ‘धुरंधन’ पांचवे स्थान पर है. अब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली किस्त दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस से 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे. मार्च 2026 में सीक्वल ‘धुरंधर: द रीवेंज’ के थियेटर रिलीज से पहले पहला पार्ट ओटीटी पर आ गया. अब नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने बताया है कि आदित्य धर की ‘धुरंधर’ इस साल नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई ‘नॉन इंग्लिश’ मूवी है.
भारतीय सिनेमा का दुनिया में दबदबाटेड सारंडोस से जब इंडियन एक्सप्रेस ने पूछा कि क्या भारतीय फिल्मों और शो का भी दुनिया भर में वैसा ही असर हो रहा है, जैसा कोरियाई शो ‘स्क्विड गेम’ का हुआ था? उन्होंने कहा, ‘धुरंधर इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म थी. यह हर दूसरी इंग्लिश फिल्म से ज्यादा देखी गई और व्यूअरशिप के मामले में सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन से पीछे रही.’
ग्लोबल लेवल पर सफल है इंडियन कॉन्टेंट लोगों के जेहन में अक्सर सवाल होते हैं कि भारत की फिल्में/सीरीज कब ‘स्क्विड गेम’ या स्पेन के ‘मनी हाइस्ट’ जैसा ग्लोबल असर पैदा कर पाएंगी. टेड सारंडोस ने जवाब दिया कि भारत पहले से ही लगातार ग्लोबल लेवल पर सफल कॉन्टेंट बना रहा है और ऐसे पल हमेशा आते रहते हैं. भारतीय फिल्मों में दुनिया भर के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने की अच्छी संभावना है.
3.5 अरब घंटे देखा गया इंडियन कॉन्टेंटटेड सारंडोस बोले, ‘2024 से हर हफ्ते ग्लोबल टॉप 10 में कोई न कोई भारतीय फिल्म या सीरीज रही है. यह एक ऐसे एल्गोरिदम का नतीजा है जो आपको चीजें खोजने में मदद करता है. यह ऐसी चीज है जिसके बारे में आप पहले से नहीं सोच सकते कि आपको यह पसंद आएगी. इस साल दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर भारतीय कॉन्टेंट को 3.5 अरब घंटे देखा गया.’
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 06, 2026, 18:04 IST



