ऐश्वर्या ने अमिताभ को देर रात किया बर्थडे विश, बेटी संग शेयर की फोटो, लोगों ने पूछा-‘जया को कभी विश नहीं करती’

Last Updated:October 12, 2026, 10:50 IST
11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर इंडस्ट्री के लोगों और उनके दोस्तों ने उनपर जमकर प्यार लुटाया. अमिताभ की बहू ऐश्वर्या ने देर रात इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बिग बी को विश किया. ऐश ने बेटी आराध्या के साथ बिग बी की फोटो शेयर की थी. कुछ ही देर में सोशल मीडिया यूजर्स पूछने लगे कि आखिर ऐश कभी जया को विश क्यों नहीं करती हैं.
ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे पर विश किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aishwaryaraibachchan_arb)
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्मदिन था. सदी के महानायक ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर देश और दुनिया से उनके चाहनेवालों ने उनपर प्यार लुटाया और अलग-अलग अंदाज में विश किया. अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने बिग बी का जन्मदिन खत्म होने से कुछ देर पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर विश किया. ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ अनदेखी फोटो शेयर कर बिग बी को बर्थडे विश किया.
ऐश्वर्या राय के पोस्ट ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने 11 अक्टूबर की देर रात को इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की थी. पूर्व मिस वर्ल्ड बेटी आराध्या के साथ बिग बी की फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट पा एंड दादाजी. लव एंड गॉड ब्लेस ऑल्वेज’. ऐश्वर्या ने इस फोटो के साथ प्यार और नजर न लगने वाला इमोजी भी शेयर किया है.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ससुर अमिताभ को विश
(pc-igaishwaryaraibachchan_arb)
अब जैसे ही इस फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया यूजर्स ने जया बच्चन को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए. लोगों ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐश हमेशा अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर पोस्ट करती हैं. हमेशा उनकी फोटो शेयर करती हैं, लेकिन वो जया बच्चन के लिए कभी कोई पोस्ट नहीं करती हैं.
हर साल की तरह इस बार भी अमिताभ अपने जन्मदिन के मौके पर घर जलसा से बाहर निकले और वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया. उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर जमा हुए थे. इस दौरान अमिताभ एक विशाल फूलों की माला के सामने खड़े नजर आए, जिसे उनके फैंस ने खास तौर पर तैयार किया था. लाल कुर्ते और मैचिंग शॉल में अमिताभ ने हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया.
केबीसी के सेट पर भी हुआ जन्मदिन का जश्न
अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अभिषेक सेट पर उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और माधुरी दीक्षित भी सेट पर मौजूद रहे.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 12, 2026, 10:50 IST



