रोजाना लगाएं घर का बना राइस जेल, हो जाएगी कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन, झुर्रियां और डलनेस से मिलेगा छुटकारा

Last Updated:May 03, 2026, 13:21 IST
Beauty Tips: कोरियन लोग अपनी ग्लोइंग और साफ त्वचा के लिए चावल से बने घरेलू नुस्खों का खूब इस्तेमाल करते हैं. चावल में मौजूद पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाते हैं. यह पूरी रात स्किन पर काम करता है. नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां कम होती हैं और चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगता है.
गर्मी का मौसम लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है. तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है, जिससे चेहरा डल दिखने लगता है और समय से पहले झुर्रियां भी आने लगती हैं. ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप भी अपने चेहरे की खोई हुई चमक वापस पाना चाहते हैं, तो यह कोरियन स्किन केयर सीक्रेट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
LOCAL 18 से बातचीत में ब्यूटिशियन सुदर्शन सोलंकी बताते हैं कि अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो घर पर बना राइस जेल एक बेहतरीन उपाय है. यह त्वचा को नमी देता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और चेहरे को मुलायम बनाता है. कोरियन लोग अपनी ग्लोइंग और साफ त्वचा के लिए चावल से बने घरेलू नुस्खों का खूब इस्तेमाल करते हैं
चावल से बने घरेलू नुस्खे के फायदेराइस जेल बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कच्चे सफेद चावल को अच्छी तरह धो लें और उसे दो कप पानी में करीब 15 मिनट तक उबालें, जब तक पानी दूधिया न हो जाए. इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. तैयार पेस्ट को मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह हल्का गाढ़ा हो जाए.
इस्तेमाल करने का पूरा तरीकाजब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, दो बड़े चम्मच ठंडी ग्रीन टी, एक छोटा चम्मच कच्चा शहद, एक विटामिन E कैप्सूल का तेल, आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन, एक बड़ा चम्मच फर्मेंटेड राइस वॉटर और एक बड़ा चम्मच खीरे का रस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इस तरह आपका राइस जेल तैयार हो जाएगा. इसे आप साफ कांच के जार में भरकर एयर टाइट बंद करके फ्रिज में रख सकते हैं और करीब एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस जेल को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें, फिर हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे थपथपाकर स्किन में एब्जॉर्ब होने दें. रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पूरी रात स्किन पर काम करता है. नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां कम होती हैं और चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगता है.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Khandwa,Khandwa,Madhya Pradesh



