Asian Games: भारत के नॉकआउट क्रिकेट मैचों के समय में बदलाव, जानिए जापान में कब और कितने बजे होंगे मुकाबले

होमखेलक्रिकेट
भारत के नॉकआउट क्रिकेट मैचों के समय में बदलाव, जानें कब और कितने बजे होंगे मैच
Last Updated:September 12, 2026, 23:16 IST
एशियम गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के नॉकआउट मुकाबलों का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. भारत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा, जिसे भारतीय फैंस सुबह 10:00 बजे से देख सकेंगे. जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लडलाइट्स न होने के कारण यह बदलाव किया गया है. एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के समय में हुआ बदलाव.
नई दिल्ली. एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रेमियों और भारतीय टीम के लिए समय से जुड़ा एक अहम बदलाव सामने आया है. आयोजकों ने मेंस के नॉकआउट दौर के मुकाबलों को 30 मिनट पहले शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे अब दोपहर में खेले जाने वाले मैच 2:00 बजे की जगह 1:30 बजे (स्थानीय समय) शुरू होंगे.
आईची-नागोया एशियाई खेल 2026 (2026 Asian Games) में भारतीय पुरुष टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. भारत अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा, जो जापानी समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे होगा. चूंकि जापान भारत से 3 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए भारतीय दर्शक इसे सुबह 10:00 बजे से देख सकेंगे. इसके अलावा 1 अक्टूबर को होने वाला संभावित दूसरा सेमीफाइनल और 3 अक्टूबर को होने वाला स्वर्ण पदक मुकाबला भी दोपहर 1:30 बजे (भारत में सुबह 10:00 बजे) ही शुरू होगा.
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के समय में हुआ बदलाव.
सुबह के मैच और महिला मुकाबलों की स्थितिसुबह के सत्र में खेले जाने वाले मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वे अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) ही शुरू होंगे. इसमें 27 सितंबर को पाकिस्तान का पहला क्वार्टर फाइनल, पहला सेमीफाइनल और कांस्य पदक का मैच शामिल है. साथ ही अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान के शुरुआती मैच भी अपने तय समय पर होंगे. महिला क्रिकेट स्पर्धाओं के समय में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है; महिलाओं के मैच सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे और सुबह 9:00 बजे तथा दोपहर 2:00 बजे खेले जाएंगे.
समय बदलने की मुख्य वजहआयोजकों के अनुसार, समय में 30 मिनट की कटौती का मुख्य कारण जापान में शाम को जल्दी अंधेरा होना है. मैदान पर कृत्रिम रोशनी (फ्लडलाइट्स) की व्यवस्था न होने के कारण प्राकृतिक रोशनी में ही मैच खत्म करना जरूरी है. पुरुषों के टी-20 मुकाबले अक्सर लंबे चलते हैं, इसलिए खेल के दौरान रोशनी की कमी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है.
सूचना के अभाव में आईओएहैरानी की बात यह है कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अधिकारियों को इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, हालांकि वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया गया है.
एशियाई खेलों से इतर एक और मुकाबलामुख्य टूर्नामेंट के अलावा, भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जो एशियाई खेलों का हिस्सा नहीं है. यह मैच जापानी समय के अनुसार दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे) शुरू होगा. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में भारतीय टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 12, 2026, 23:16 IST



