Entertainment

राजेश खन्ना की वो सुपरहिट फिल्म, राज कपूर ने चूम लिए हाथ, क्लाइमैक्स देख सिनेमाघरों में रोए दर्शक

Last Updated:June 19, 2026, 21:17 IST

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की इमोशनल एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उनकी फिल्मों का क्लाइमैक्स इमोशन से भरा होता था. 52 साल पहले राजेश खन्ना की ऐसी ही एक रोमांटिक फिल्म आई थी जिसका क्लाइमैक्स रुला देने वाला था. राजेश खन्ना की एक्टिंग देखकर शो मैन राज कपूर ने उनके हाथ चूम लिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. यह राजेश खन्ना के स्टारडम की आखिरी सफल फिल्मों में से एक है. फिल्म के दो गाने बहुत हिट हुए थे.

राजेश खन्ना और हेमा मालिनी ने करीब 16 फिल्मों में साथ में काम किया है. इनमें से 14 फिल्मों में दोनों रोमांटिक रोल में थे. 52 साल पहले दोनों की एक ऐसी रोमांटिक फिल्म आई थी जिसमें राजेश खन्ना की एक्टिंग देखकर राज कपूर बहुत खुश हुए थे. उन्होंने राजेश खन्ना की तारीफ करते हुए उनके हाथ चूम लिए थे और कहा था कि क्लाइमैक्स में हाथ तलवार की तरह चलाए हैं. यह फिल्म ‘प्रेम नगर’ थी जो कि 24 मई 1974 को रिलीज हुई थी.

प्रेम नगर के डायरेक्टर केएस प्रकाश राव थे. यह उनकी तेलुगू फिल्म का रीमेक थी. प्रोड्यूसर डी. रामनायडू थे. फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी के अलावा कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा, बिंदु और असरानी भी अहम भूमिकाओं में थे.

फिल्म की स्टोरी राज बलदेव राज ने लिखी थी. डायलॉग इंदर राज आनंद ने लिखे थे. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. गीतकार आनंद बख्शी थे. इस फिल्म से पहले एसडी बर्मन को दिल का दौरा पड़ चुका था. ऐसे में आरडी बर्मन ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म में 39:37 मिनट के कुल 9 गाने थे. फिल्म में एक गजल ‘इक मुअम्मा है समझने का न समझाने का’ बेहद खास है. मुअम्मा मतलब पहेली. इस गजल को फानी बदायुंनी ने लिखा था. इस खास गजल को किशोर कुमार ने अपने ही अंदाज में गाया.

फिल्म का एक और शानदार गाना ‘ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा’ था जो कहीं दबा रह गया. गाना बहुत ही अच्छा बना है और किशोर कुमार ने उतने ही शानदार तरीके से गाया है.

पूरी फिल्म में राजेश खन्ना पर्दे पर छाए रहे. रोल उन पर खूब सूट करता था. ऐसे ही रोल के लिए वो जाने जाते थे. हेमा मालिनी ने अपना रोल बहुत ही ग्रेसफुली निभाया.

राजेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘राज कपूर ने मेरे हाथ चूम लिए थे. कहा था कि तुमने क्लाइमैक्स में अपने हाथों को तलवार की तरह इस्तेमाल किया है.’ दिलचस्प बात यह है कि जब ऋषि कपूर के निर्देशन में ‘आ अब लौट चले’ फिल्म बनी तो उन्होंने राजेश खन्ना को हाथ कम चलाने के लिए कहा था. दोनों में बहस भी हो गई थी. तब राजेश खन्ना ने कहा था कि ‘बाप ने जो तलवार चूमी, बेटे ने उसे म्यान में डाल दिया.’

हेमा मालिनी को बेस्ट एक्ट्रेस, राजेश खन्ना को बेस्ट एक्टर, एसडी बर्मन को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी में फिल्म फेयर नॉमिनेशन भी मिला था. ‘प्रेम नगर’ फिल्म का बजट 85 लाख के करीब था. मूवी ने 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj